वहीं, दिल्ली सरकार के अनुसार एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन के तहत लैंडफिल साइट्स पर विशेष ध्यान देते हुए वहां पर 24 घंटे कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, लैंडफिल साइट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इन साइट्स पर फायर टेंडर की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा अनधिकृत व्यक्तियों और कूड़ा बीनने वालों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साइट्स पर नो स्मोकिंग जोन घोषित किया जाएगा और वहां के तापमान की लगातार निगरानी की जाएगी।