10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्लीः बेटियों की शादी के लिए परेशान था शख्स, रॉड से किया वार, पत्नी और एक बेटी की मौत

अपनी दो जवान बेटियों की शादी के लिए दहेज का पैसा न जुटा पाने से परेशान होकर एक शख्स ने अपनी दो बेटियों और पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी एक बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

2 min read
Google source verification
दिल्लीः बेटियों की शादी के लिए परेशान था शख्स, रॉड से किया वार, पत्नी और एक बेटी की मौत

दिल्लीः बेटियों की शादी के लिए परेशान था शख्स, रॉड से किया वार, इलाज के दौरान पत्नी और बेटी की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। अपनी दो जवान बेटियों की शादी के लिए दहेज का पैसा न जुटा पाने से परेशान होकर एक शख्स ने अपनी दो बेटियों और पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी एक बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया तो वहीं उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा, फिर दोस्‍तों से करवाया सामूहिक दुष्‍कर्म

दहेज का पैसा जमा करने के लिए परेशान रहता था आरोपी

आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के छपरा का रहने वाला नंदकिशोर अपनी दो बेटियों 24 वर्षीय कविता, 22 वर्षीय सुमन, पत्नी विद्यावती और तीन बेटों के साथ संगम विहार में K-1403 में रहता था। आरोपी संगम विहार में ही साइकिल रिपेयरिंग का काम करता है। दोनों बेटियों की बढ़ती उम्र और शादी के लिए दहेज का पैसा जुगाड़ नहीं कर पाने के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गया था। आरोपी ने डिप्रेशन में आकर मंगलवार की भोर-भोर सो रही अपनी दो बेटियों व पत्नी पर रॉड से वार कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो हालात देख उनके होश उड़ गए। फौरन ही तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर मौके पर पुलिस भी पहुंची और ट्रामा सेंटर में तीनों को भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बेटी कविता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुधवार की सुबह उसकी पत्नी विद्यावती ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार को कविता और विद्यावती का पोस्टमार्टम कराया।

दिल्ली: मंगोलपुरी में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अपनी दोनों बेटियों की शादी के पांच-छह जगह रिश्ते देखने गया था लेकिन दहेज के पैसे के कारण कहीं पर भी बात नहीं बन पाई। इस कारण उसका तनाव बढ़ता ही जा रहा था। इसी तनाव के कारण वह सोमवार और मंगवार की रात सो भी नहीं पाया था। इसी बीच मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सो रही अपनी दो बटियों और पत्नी पर साइकिल पर लगने वाले लोहे के रॉड से वार कर दिया। आरोपी ने तीनों के सिर पर ही हमला किया था। इससे कविता की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पत्नी ने इलाज के दौरान अस्पताल में बुधवार को दम तोड़ दिया। इधर उसकी एक बेटी अभी भी जिन्दगी और मौत से जूझ रही है। मंगलवार की दोपहर जब पत्नी और अपनी बेटी का हाल जानने के लिए आरोपी अस्पताल पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में आरोपी अपने इस अपराध के लिए पछताने लगा।