27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा, फिर दोस्‍तों से करवाया सामूहिक दुष्‍कर्म

आरोपी युवक पीडि़ता को पहले से जानता था और झांसा देकर अमानवीय घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 30 Aug 2018, 11:31 AM IST

gangrape

शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा, फिर दोस्‍तों से करवाया सामूहिक दुष्‍कर्म

नई दिल्‍ली। पंजाब के गुरुदासपुर में एक युवती का शादी का झांसा देकर दोस्‍तों के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का नया मामला सामने आया है। यह मामला इस हद तक अमानीय है कि इसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। इस मामले में गुरदासपुर में एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर पहले अगवा कर लिया। उसके बाद डेढ़ महीने तक उस युवक दुष्‍कर्म किया। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो युवती को अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्‍कर्म करता रहा।
परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
झांसा देने वाले इस धोखेबाज युवक का सितम यही तह नहीं रुका। उसकी हवस और पैसा कमाने की भूख इतनी बढ़ गई वो कुछ दिनों बाद हर रोज नए-नए लोगों के साथ लड़की को संबंध बनाने को मजबूर करता रहा। विरोध जताने पर युवती का अमानवीयता की हदें पार कर प्रताडि़त करता था। इतना ही नहीं परिजनों को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। लड़की उसके खिलाफ थाने में शिकायत न कर दे इस बात को सुनिश्चित करने के लिए उसने दबाव बनाकर कोर्ट में उससे शादी कर ली और उसे पत्‍नी के रूप में रखने लगा। ताकि इस बात की भनक किसी को न लगे।

रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका
जब रक्षाबंधन पास आने पर लड़की ने धोखेबाज युवक से अपने मायके जाने की बात कही तो वह उसे मायके भेजने को तैयार नहीं हुआ। लड़की के माता-पिता जब उससे मिलने आये तो उन्हें भी बेइज्जत कर भगा दिया।

डोरथी ने दरिंदों के चंगुल से निकाला
अपनी बेटी की इस दुर्दशा को देखाकर जब लड़की के माता-पिता को नहीं रहा गया तो उन्‍होंने दुनिया भर की बदनामी को भुलाकर बेटी के वो कदम उठाने का फैसला लिया जो बहुत कम लोग कर पाते हैं। एक दिन लड़की की मां ने इस बात की जानकारी शिवसेना समाजवादी की राष्ट्रीय उप प्रधान डोरथी को दी। डोरथी ने अपने स्‍तर पर प्रयास कर जैसे तैसे लड़की को वहां से छुड़ाकर ले आई। इस बीच शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से अपना आपा खो चुकी युवती ने किसी तरह परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजनों के पांव तले से जमीन खिसक गई। फिलहाल पीडि़त युवती को नाजुक हालत में अस्‍पताल में भर्ती है।

आरोपी युवक निकला नाबालिग
जानकारी के मुताबिक मामला प्रकाश में आने और अदालत तक पुंचने के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में युवक की उम्र कम होने की वजह से गुरदासपुर पुलिस को प्रोडक्‍शन वारंट जारी कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम सर्बजीत सिंह है। वह हमराजपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी और पीडि़ता एक-दूसरे को पहले जानते थे।

मेडिकल रिपोर्ट में सामूहिक दुष्‍कर्म की पुष्टि
इस मामले में युवती के बयान पर पुलिस ने सर्बजीत और उसके दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने आरोपी सर्बजीत को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी सामूहिक दुष्‍कर्म की पुष्टि हो चुकी है।