27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई के घर जा रही बहन को ऑटोरिक्शा वाले ने बनाया हवस का शिकार, 5 घंटे तक की दरिंदगी

महिला एक ऑटो में बैठी। जिसमे पहले से ही 3 युवक सवार थे। जिसके बाद...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Aug 2018, 2:32 PM IST

rape in auto

भाई के घर जा रही बहन को ऑटोरिक्शा वाले ने बनाया हवस का शिकार, 5 घंटे तक की दरिंदगी

रायपुर. रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने जा रही एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने रक्षाबंधन के दुसरे दिन बाद इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला एक ऑटो में बैठी। जिसमे पहले से ही 3 युवक सवार थे। जिसके बाद ऑटो वाला महिला को एक सुनसान जगह ले गया। पुलिस ने मुजगहन थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये था मामला

मुजगहन थाना प्रभारी के मुताबिक रविवार की शाम 24 साल की शादीशुदा युवती बोरियाखुर्द अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। वह संतोषी नगर में सिटी बस से उतर कर वह पैदल बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी की ओर जा रही थी। रास्ते में युवती ने आटो को रोका। उसमें पहले से ही तीन लोग सवार थे। वह युवती भी उसमें बैठ गई। अचानक ऑटो वाले ने जब आटो कांदुल की ओर मोड़ा तो युवती ने टोका। तब आटो सवार दो युवकों ने उसका हाथ पैर पकड़कर मुंह दबा दिया और अंधेरा होने तक घुमाते रहे।

इसके बाद दतरेंगा में एक खेत में बने खाली मकान में युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गए। युवती रात भर वहीं पड़ी रही। सुबह किसी तरह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि ऑटो में बैठे 2 अन्य युवकों ने उसके हाथ पैर बांध दिए। साथ ही मुंह में कपडा बांध दिया। जिससे युवती चिल्ला न सके। करीब 5 घंटे उसे ऑटो में घूमाने के बाद वो लोग उसे दंतरेगा स्थित एक सूने मकान में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने ऑटो सवार आरोपियों को ढूंढने के लिए बोरियाखुर्द से लेकर कांदुल और दंतरेंगा जाने वाले रस्ते के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। एक जगह से ऑटो सवार युवकों के फुटेज मिले है। जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।