4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली मेट्रो के पास नहीं है कोई काम, 600 इंजीनियर बैठे हैं खाली

इन दिनों दिल्ली मेट्रो के करीब 600 इंजीनियर इन दिनों खाली बैठे हैं। बताया जा रहा है कि डीएमआरसी के पास कोई काम नहीं है। दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने फेज चार के मेट्रो विस्तार की फाइल को रोक रखा है।

2 min read
Google source verification
दिल्ली मेट्रो के पास नहीं है कोई काम, 600 इंजीनियर बैठे हैं खाली

दिल्ली मेट्रो के पास नहीं है कोई काम, 600 इंजीनियर बैठे हैं खाली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में परिवहन को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो का महत्वपूर्ण योगदान है। दिल्ली मेट्रो ने विश्वस्तर पर अपनी तकनीक को लोहा मनवाया है। लेकिन इन दिनों दिल्ली मेट्रो के करीब 600 इंजीनियर इन दिनों खाली बैठे हैं। बताया जा रहा है कि डीएमआरसी के पास कोई काम नहीं है। दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने फेज चार के मेट्रो विस्तार की फाइल को रोक रखा है।

VIDEO: दिल्ली मेट्रो में लड़के ने लड़की के साथ की शर्मनाक हरकत

दिल्ली की सभी परियोजनाएं करीब-करीब हो चुकी है पुरी

आपको बता दें कि दिल्ली में फेज-3 की परियोजना का काम पूरा हो चुका है। इस समय केवल द्वारका-नजफगढ़ मेट्रो लाइन का निर्माण चल रहा है। इस परियोजना का काम भी 91 फीसद तक पूरा हो चुका है। इसके अलावे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की अन्य तीन परियोजनाओं का काम भी लगभग पूरा हो गया है। डीएमआरसी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में फेज-3 के 158.62 किमी हिस्से में से 97.82 किमी कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो चुका है। इनमें 58.59 किमी लंबी पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क), 38 किमी लंबी मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम), हेरिटेज लाइन, बदरपुर-फरीदाबाद एस्कार्ट्स मुजेसर और मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन फेज-3 की प्रमुख परियोजनाएं थीं। पिंक लाइन का साउथ कैंपस-लाजपत नगर कॉरिडोर अगस्त में खुल जाने पर फेज-3 के 105.92 किमी हिस्से पर मेट्रो सेवा उपलब्ध हो जाएगी और 52.70 किमी हिस्से पर परिचालन शेष रह जाएगा। कुछ परियोजाएं अगले माह में पूरा हो जाएगी और परिचालन शुरू हो जाएगा। इस लिहाज से अब कहा जा रहा है कि डीएमआरसी के करीब 600 इंजीनियर खाली बैठे हैं, उनके पास कोई भी काम नहीं है।

दिल्ली: मेट्रो के एवीएम मशीन में आई गड़बड़ी की शिकायत, 700 के रिचार्ज पर मिला 200 रुपए का बैलेंस

डीएमआरसी ने कहा जल्द सभी को नया दायित्व दिया जाएगा

आपको बता दें कि डीएमआरसी ने कहा कि बहुत जल्द ही सभी इंजीनियरों को नया दायित्व दिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मेट्रो की परियोजना शुरू होने के बाद कभी ऐसा नहीं हुआ जब परियोजना से जुड़े इंजीनियर खाली बैठे हों। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में फेज-4 की करीब 104 किमी लंबे मेट्रो नेटवर्क का निर्माण प्रक्रिया की शुरूआत होनी है। बता दें कि इस परियाजना की शुरूआत बीते वर्ष 2017 में ही होना था। लेकिन अभी भी इसकी फाइल दिल्ली सरकार के पास अटकी पड़ी है। हालांकि डीएमआरसी के अधिकारी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का विशाल नेटवर्क है, इसलिए रखरखाव की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। अब इंजीनियरों को कुछ नए दायित्वों के साथ काम सौंपा जाएगा।