28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-NCR के मौसम में होने वाला है बड़ा उलटफेर, अगले 2 घंटों में बदलेगा आसमान का रंग; विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather Update: उत्तर भारत सहित दिल्ली-NCR में सोमवार शाम गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को दिल्ली और आसपास के राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया है।

2 min read
Google source verification

photo ani

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है। सोमवार शाम को तापमान में मामूली कमी आने से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन गर्म हवाओं के कारण रात के समय उमस और बेचैनी बनी रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर वालों को जल्द ही चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकती है। हालांकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया है, लेकिन न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है, जो आने वाले समय में बड़े बदलाव का संकेत है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी मंगलवार 28 अप्रैल का दिन दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरा साबित होगा। आज दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भले ही बड़ा फेरबदल न हो, लेकिन कुल तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू का प्रभाव कम होगा।

इन इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट

अगले कुछ घंटों के भीतर दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, रोहिणी, नजफगढ़ और मुंडाका जैसे इलाकों में मौसम बदल सकता है। एनसीआर के बहादुरगढ़, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। हरियाणा के करनाल, पानीपत, जींद और हिसार जैसे क्षेत्रों के अलावा उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत और बड़ौत में भी 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

तापमान का अनुमान और बचाव की सलाह

IMD के आंकड़ों के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिन के समय हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। शाम तक बादल घने हो सकते हैं और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए डॉक्टरों और मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। शरीर में पानी की कमी न होने दें, बाहर निकलते समय सूती कपड़े पहनें और अपने सिर को ढककर रखें ताकि लू से बचा जा सके।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग