नई दिल्ली : 15 अगस्त करीब है। इस वजह से पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से खुफिया एजेंसियों के पास ऐसी खबर है कि स्वतंत्रता दिवस के रंग में भंग डालने के लिए आतंकी किसी खतरनाक घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में अचानक एक फोन कॉल के जरिये पुलिस को जैसे ही यह खबर मिली की दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज के ठीक सामने एक लावारिश बैग पड़ी है, वह तत्काल भागकर मौके पर पहुंची। बैग को अपने कब्जे में लिया और उस बंद पड़े बैग को खोला तो वह चौंक गई। उसमें टुकड़ों में कटी लाश थी। लाश की हालत काफी वीभत्स थी। इसे देखकर वहां मौजूद सारे लोग डर गए। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। सभी डर के साए में जी रहे हैं।