11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का कदम

दिसंबर के पहले हफ्ते से सभी जिलों में स्थापित हो जाएगा साइबर पुलिस स्टेशन

less than 1 minute read
Google source verification
साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का कदम

साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का कदम

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस राजधानी में बढ़ते साइबर क्राइम से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हर जिले में साइबर पुलिस थाना बनाएगी । सभी 15 पुलिस जिलों में ऐसे थाने बनाने के लिए नोटिफिकेशन जारी जारी हो चुका है। दिल्ली सरकार के गृह विभाग से इस बारे में अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकारियों ने बताया कि 1 दिसंबर से यह कोशिश होगी कि साइबर पुलिस स्टेशनों में प्रभावी ढंग से कामकाज शुरू हो जाए । नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अधिसूचित पुलिस जिले में साइबर पुलिस स्टेशन का गठन करना आवश्यक माना जा रहा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जनता को बेहतर पुलिस सहायता देने के लिए दिल्ली के पंद्रह पुलिस जिलों- पूर्व, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, बाहरी, मध्य, उत्तर, उत्तर पश्चिम, शाहदरा, रोहिणी, नई दिल्ली, द्वारका और बाहरी उत्तर में साइबर पुलिस स्टेशन बनाए जाएंगे।

गृह विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक दक्षिण जिले में साकेत पुलिस स्टेशन में, दक्षिण-पूर्व में बदरपुर पुलिस स्टेशन में, दक्षिण-पश्चिम में वसंत विहार पुलिस स्टेशन में, पश्चिम में हरि नगर पुलिस स्टेशन में और बाहरी जिले के पश्चिम विहार पश्चिम पुलिस स्टेशन में होगा। वहीं, मध्य, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, शाहदरा, रोहिणी, नई दिल्ली, द्वारका और बाहरी उत्तरी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन कमला मार्केट, मौरिस नगर, मुखर्जी नगर, शाहदरा, बुद्ध विहार, मंदिर मार्ग, द्वारका उत्तर और समयपुर बादली और बवाना पुलिस स्टेशन में स्थित होंगे।

दिल्ली पुलिस की साइबर अपराधों के लिए साइबर प्रिवेंटेशन अवेयरनेस डिटेक्शन यूनिट नामक एक अलग इकाई है जो स्पेशल सेल के तहत काम करती है। प्रत्येक जिले में विशिष्ट साइबर सेल भी होते हैं। अब CyPAD का नाम बदलकर इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग