24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: बुराड़ी में प्रॉपर्टी डीलर ने घर में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक रेप, FIR दर्ज

बुराड़ी थाना क्षेत्र में एक प्रोपर्टी डीलर और उसके साथियों ने 30 वर्षीय एक महिला के साथ उनके घर में घुसकर बलात्कार किया। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले महिला के हाथ-पांव बांधे फिर बारी-बारी से बलात्कार किया।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: बुराड़ी में प्रॉपर्टी डीलर ने घर में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक रेप, FIR दर्ज

दिल्ली: बुराड़ी में प्रॉपर्टी डीलर ने घर में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक रेप, FIR दर्ज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में घटी खौफनाक घटना के कुछ दिनों बाद अब एक महिला के साथ हुए घिनौने कृत्य ने फिर से राजधानी को शर्मसार किया है। बुराड़ी थाना क्षेत्र में एक प्रोपर्टी डीलर और उसके साथियों ने 30 वर्षीय एक महिला के साथ उनके घर में घुसकर बलात्कार किया। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले महिला के हाथ-पांव बांधे फिर बारी-बारी से बलात्कार किया। इस घटना के बाद जब पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों पर कई भी कार्रवाई अभी तक नहीं की गई। जिससे हताश होकर पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं और पूरू तफ्तीश के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

किशोरी से गैंगरेप, मुहं भींच कर ले गए खेत में और कर डाला शर्मनाक काम

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने पति के साथ बुराड़ी के झड़ौदा में रहती है। कुछ वर्ष पहले पीड़िता के पति ने स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर लाल बाबू से एक प्लॉट खरीदा था, जिसका करीब 40 हजार रुपए बकाया उन्हें देना था। महिला ने आरोप लगाया कि बीते 8 जून को जब उनके पति काम पर गए थे कि तभी घर पर रुपए मांगने के लिए प्रॉपर्टी डीलर अपने कुछ साथियों के साथ आया था। पैसे नहीं देने की स्थिति में उसने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला ने साफ इनकार कर दिया तो फिर उनके साथ जबरदस्ती की गई। उनके हाथ-पांव बांधकर उनसे बलात्कार किया गया। महिला ने समाज के भय से यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन 20 जून को एक बार फिर से लाल बाबू अपने एक साथी के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और फिर से महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाया है कि बलात्कार करने के लिए दोनों ने मिलकर रस्सी से उनके हाथ-पांव बांध दिए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने बलात्कार का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने महिला को वीडियो वायरल करने के बहाने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस बात से महिला चिंतित रहने लगी और काफी बीमार हो गई। हालांकि महिला ने अब हिम्मत जुटाते हुए सारी घटनाक्रम अपने पति को बताया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति के सलाह पर बुराड़ी थाने झड़ौदा चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया और अब महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले छानबीन कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग