
दिल्ली: मंगलोपुरी में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तमाम सरकारी दावों के बाद भी आपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार की देर रात डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि ये दोनों हत्याएं मंगोलपुरी के आई-ब्लॉक में हुई है। इस वारदात में चार-पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें दो की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि पुलिस ने कहा है कि यह हमला आपसी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया है। फिलहाल आरोपियों के तलाश में पुलिस जुटी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे चाकूबाजी की सूचना मिली। जिसके आधार पर जब पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंची तो पता चला कि चार-पांच लोगों को चाकू लगा है और मौके से आरोपी फरार हैं। शुरूआती जांच में पता चला कि झगड़ा एक गली के अंदर शुरू हुआ था। इलाज के लिए जब घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था उस दौरान रास्ते में ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी का इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक के शुरूआती जांच से मालूम चला है कि हमलावर किसी ओर को निशाना बनाने आए थे, लेकिन जब कुछ लोगों से झगड़ा हो गया तो उन्हीं में से पांच-छह लोगों को ताबड़तोड़ चाकू मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश और कर्मवीर के तौर पर हुई है। वे दोनों उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। हालांकि अब पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
एक अन्य मामलें में कर्मचारी पर हमला
आपको बता दें कि मंगोलपुरी के एक अन्य ब्लॉक में बीती रात ही दिल्ली जल बोर्ड के एक कर्मचारी सुरेश पर चाकू से वार कर दिया गया। इससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वे आसीयू में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि सुरेश का घर के बाहर किसी से झगड़ा हो गया था। बात इतनी बिगड़ गई कि आरोपी ने सुरेश पर चाकू से वार दिया।
Published on:
30 Aug 2018 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
