
murder,arrested,police,accused,Shoot,Arms Act,illegal relationship,
नागदा/रतलाम. औद्योगिक थाना पुलिस ने जुलवानिया ग्राम स्थित फॉर्म हाउस पर गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में आरोपी पार्षद पंकज उर्फ बंटी पडियार की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन बुधवार को फरार आरोपी नीरज सांखला को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके घर से हत्या में इस्तेमाल 9 एमएम कारतूस की देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट ने 12 सितंबर तक जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
सीएसपी विवेक सिंह चौहान बताया हत्या के मामले में फरार आरोपी लंबी गली निवासी नीरज सांखला (22) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में घर पर हत्या में इस्तेमाल हथियार छिपाना बताया। जिसे पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिया है। देसी पिस्टल 9 एमएम की है। जिसे उसने उसके मृतक के भाई तरुण सांखला की बताई है। वह उसे उसके कमरे से अलमारी से मिली थी। जिसे वह साथ रखने लगा था। पुलिस ने आरोपी को सांखला को कोर्ट में हत्या के आरोप से सहअभियुक्त और आम्र्स एक्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
यह हुई रिपोर्ट दर्ज
मृतक राकेश के ***** विजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मुखर्जी नगर रहता है और पढ़ाई करता है। सोमवार को उसके जीजाजी राकेश (30) पिता प्रकाशचंद नाई राठौर निवासी आेझा कॉलोनी नागदा को प्रदुम्न पिता भारतसिंह सिसौदिया निवासी सुयोग परिसर, अनिल पिता मोहनलाल सिसौदिया निवासी कोर ब्राह्मण कॉलोनी रतलाम को पंकज पिता नारायण पडियार ने ग्राम जुलवानिया उसके फार्म हाउस पर पार्टी में बुलाया था। इस पर चारों पहुंचे थे। वहां जलज सांखला निवाीस सांवरिया कॉलोनी, नीरज सांंखला निवासी लंबी गली, अभिषेक सांखला निवासी लोकेंद्रनाथ मंदिर, मांगीलाल गेहलोत, प्रहलाद निवासी लक्ष्मीनगर व पंकज पडियार भी थे और भी लोग थे, जिनका नाम मालूम नहीं है। फार्म हाऊस पर पार्टी चल रही थी। रात्रि करीब 10.15 बे पंकज पडियार को पिस्टल नीरज सांखला ने दी। पंकज के हाथ में पिस्टल थी, उनके पास नीरज सांखला व अभिषेक सांखला भी खड़े थे। तभी जीजाजी राकेश सामने खेत में से बाथरूम करके वापस आ रहे थे कि पंकज ने उनसे बोला कि तू बहुत होशियार बनता है। पंकज ने जीजाजी को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया। जीजा को गोली बायीं तरफ कान के पीछे सिर में लगी और खून निकला। जीजाजी जमीन पर गिर पड़े तो ये सब वहां से भाग गए। जीजाजी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पार्षद पंकज व नीरज सांखला के खिलाफ धारा 302 व आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध संबंध की बात आई सामने
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक का ***** हत्या के आरोपी पार्षद पंकज पडियार के यहां पर काम करता था। वहीं उसकी बहन से पूर्व में पंकज के दोस्ती होने की बात सामने आई है। जो कि मृतक को पता लगने पर पूर्व में भी कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर रंजिश रखते हुए उसे फार्म हाउस पर धमकाया और फायर कर हत्या कर दी। फार्म हाउस पर पार्टी के दौरान सरकारी कर्मचारी सहित कई लोग करीब 12 से 15 लोग मौजूद थे। जिन्हें पुलिस गवाह बनाने का काम कर रही है।
Published on:
30 Aug 2018 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
