
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एथलीट मीट का उद्घाटन करने के दौरान छात्रों से मिलते हुए
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने तीन दिवसीय एथलीय मीट का उद्घाटन करते हुए इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह उभरते खिलाड़ी अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर आगे चलकर विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतकर दिल्ली व देश को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसका उदाहरण ईस्ट विनोद नगर का मॉडर्न लुक लिए यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है। जहां 4 साल पहले तक कंकड़ और गड्ढों से भरा एक ट्रैक हुआ करता था। लेकिन खेल को बढ़ावा देने के लिए सीएम के विजन के साथ यहां अंतराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक विकसित किया गया। साथ ही अन्य बहुत सी सुविधाएं विकसित की गईं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने न केवल ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बल्कि दिल्ली के सारे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को शानदार बनाने का काम किया है।
पैसों की कमी छात्रों की प्रतिभा के नहीं आएगी आड़े
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने साझा किया कि, 4.5 साल पहले सीएम ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी ओलंपिक, कामनवेल्थ गेम्स, एशियाई गेम्स में पदक जीतते हैं। तो उन पर पुरस्कारों की बौछार होती है। लेकिन जब एक खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए मेहनत कर रहा होता है, ट्रेनिंग कर रहा होता है व संघर्ष कर रहा होता है। तब उस समय उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। सीएम के आदेश पर हमने इन संघर्ष कर रहे खिलाड़ियों के लिए एक अनोखी योजना बनाई जो देश में और कही नहीं है। ये दोनों योजनाएं ‘प्ले एंड प्रोग्रेस योजना’ व ‘मिशन एक्सीलेंस योजना’हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे खेल में शानदार प्रदर्शन करें, मेहनत करें सरकार आपको आपकी कोचिंग, डाइट, इक्विपमेंट आदि का खर्च देगी। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अंदर का स्पोर्ट्स पर्सन बाहर निकाले हम भरोसा दिलाते हैं कि कभी भी उनके लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे। पैसों की कमी कभी भी उनकी प्रतिभा के आड़े नहीं आएगी यह हमारी जिम्मेदारी है।
खेल के मैदानों को भी बनाया शानदार
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाने के लिए उनमें जो बदलाव किए और सुविधाएं विकसित की, वैसी ही सुविधाएं अपने खेल के मैदानों को भी शानदार बनाने की लिए विकसित की हैं। उन्होंने कहा कि हमने स्कूलों में भी बेहतरीन खेल सुविधाएं स्थापित की| इसी का नतीजा है कि पहले दिल्ली के जिन स्कूलों को टेंट वाले स्कूल के नाम से जाना-जाता था उन्हें अब स्विमिंग पूल वाले स्कूलों के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम बेहतरीन सुविधाएं देना है,स्पोर्ट्स टीचर्स का काम बेहतरीन स्पोर्ट्स ट्रेनिंग देना है और बच्चों का मेहनत करके सफल होना है| और सरकार में रहते हुए अरविंद केजरीवाल जी की ओर से मैं सभी बडिंग स्पोर्ट्स पर्सन को भरोसा दिलाता हूं कि अगर आपमें प्रतिभा है, आप राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है तो पैसों की कमी से कभी आपको खेल में आगे बढ़ने में बाधा नहीं आएगी।
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलती है आर्थिक सहायता
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार अपने प्ले एंड प्रोग्रेस योजना के तहत 13-14 साल के प्रतिभाशाली खिलाडियों को प्रतिवर्ष 2.5 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वहीं, मिशन एक्सीलेंस योजना के तहत राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को प्रतिवर्ष 16 लाख रुपए तक की मदद दी जाती है और आर्थिक सहायता पाने वाले इन सभी खिलाड़ियों को एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा चुना जाता है।
Published on:
12 Oct 2022 10:23 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
