
Delhi News : राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, Delhi Transport Corporation (डीटीसी) की एक बस ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और इसके बाद सड़क पर खड़े कई अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने डीटीसी बस को आग के हवाले कर दिया। हादसे के बाद मौके पर बनाई गई एक वीडियो में बस से तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
Updated on:
09 Mar 2026 01:00 pm
Published on:
09 Mar 2026 01:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
