
शर्मनाक: नशे के लिए कर दी मां की पिटाई, फिर युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। सरकार के तमाम दावों के बाद भी राजधानी में अपराधों का सिलसिला थम नहीं पा रहा है। कुछ लोगों ने एक लड़के को गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल युवक के घर से कुछ दूर पर लावारिश हालत में उसका शव पड़ा हुआ था। आस-पास के लोगों ने जब लाश को देखा तो फौरन ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि लड़के को गोली मारकर हत्या की गई है।
जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि यह सनसनीखेज वारदात को राजधानी के महरौली इलाके में अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का नाम मृदुल है, जो अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि मृदुल को नशे की लत लग गई थी। नशे की आदत के कारण वह कोई भी काम नहीं करता था। बीते मंगलवार की देर शाम मृदुल अपनी मां से पैसे मांगे जब मां ने नहीं दिया तो उसकी पिटाई कर दी और फिर घर से बाहर निकल गया था। फिर बाद में लौट कर नहीं आया। जब काफी देर हो गई और मृदुल घर नहीं लौटा तो उसकी मां कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश करने लगे। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह इलाके के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक लावारिश लाश पड़ी है। सूचना मिलने के बाद फौरन घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच-पड़ताल के पुलिस ने बताया कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। हालांकि अब पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है और छानबीन कर रही है।
Published on:
06 Sept 2018 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
