27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: नीरज बवानिया गैंग के चार शार्प शूटरों को पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात नीरज बवानिया गैंग के चार शार्प शूटरों को रोहिणी कोर्ट से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Sep 2018, 8:29 PM IST

दिल्ली: नीरज बवानिया गैंग के चार शार्प शूटरों को पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में किया गिरफ्तार

दिल्ली: नीरज बवानिया गैंग के चार शार्प शूटरों को पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आतंक का पर्याय बन चुके नीरज बवानिया गैंग के चार शार्प शूटरों को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। दरअसल ये सभी चारों शार्प शूटर अदालत में सुनवाई के लिए लाए गए अशोक प्रधान गैंग के बदमाश गौरव उर्फ मोंटी की हत्या करने के मकसद से रोहिणी कोर्ट में आए थे। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग से सूचना मिली थी कि रोहिणी कोर्ट में कुछ शार्प शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिन ने सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया और फिर जैसे ही अदालत परिसर के अंदर गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग के चार शार्प शूटर पहुंचे उन्हें धर दबौच लिया गया। बता दें कि इससे पहले गौरव उर्फ मोंटी ने नीरज बवानिया के रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। ये सभी शार्प शूटर मोंटी की हत्या कर बदला लेना चाहते थे।

दिल्ली पुलिस ने भीमा-कोरेगांव हिंसा में शामिल होने के शक पर चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बीते महीने बवानिया गैंग ने लूटी थी कार

आपको बता दें कि इससे पहले बीते महीने 31 अगस्त को नीरज बवानिया गैंग के तीन बदमाशों ने एक स्विफ्ट कार को लूटने के वारदात को अंजाम दिया था। सबसे दिलचस्प बात यह थी कि इन अपराधियों ने बहन की शादी के लिए यह कार चोरी की थी। हालांकि दिल्ली पुलिस की क्राइन ब्रांच ने इन तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी पहचान वाशु शर्मा उर्फ बंटी (30), सर्वजीत उर्फ संजू (24) और योगेश (27) के रूप में की है। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने इन अपराधियों के पास से लूटी गई स्विफ्ट कार के अलावा यूएस मेड दो ऑटोमैटिक पिस्टल सहित तीन पिस्टल बरामद की है। पुलिस को पूछताछ में पता चला था कि वाशु अपनी बहन की शादी करवाना चाहता था इसलिए स्विफ्ट कार लूटने की योजना बनाया था।