4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल के अंत तक पूरे देश में मिलने लगेगा ESI योजना का लाभ, जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा?

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने साल 2022 के अंत तक स्वास्थ्य बीमा योजना ESI को पूरे देश में लागू करने का फैसला किया है। अभी 148 जिलों में इस योजना की सुविधा नहीं मिल रही है।

2 min read
Google source verification

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने यह फैसला किया है कि उसकी स्वास्थ्य बीमा योजना ESI 2022 के अंत तक पूरे देश में लागू की जाएगी। इस वक्त कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना पूरी तरह से 443 जिलों और आंशिक रूप से 153 जिलों में लागू है। वहीं लगभग 148 जिले अभी इस योजना के दायरे में नहीं आते हैं। श्रम मंत्रालय का कहना है कि इस साल के अंत तक ESI योजना के तहत आंशिक रूप आने वाले और अभी इसके तहत नहीं आने वाले सभी जिलों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।

रविवार 19 जून को हुई ESIC की 188वीं बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में देशभर में चिकित्सा सुविधा और सेवा के सप्लाई सिस्टम का विस्तार करने का फैसला किया गया। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा सेवाएं नए डिस्पेंसरी सह शाखा कार्यालय (DCBO) स्थापित कर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा ESIC ने देशभर में 100 बेड के 23 नए अस्पताल और 62 डिस्पेंसरियां खोलने का फैसला किया है।

जिन राज्यों में नए अस्पताल खोले जाएंगे उनमें, 6 अस्पताल महाराष्ट्र, 4 हरियाणा, 2 तमिलनाडु, 2 उत्तर प्रदेश, 2 कर्नाटक में स्थापित किए जाएंगे। वहीं 1-1 अस्पताल आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी खोला जाएगा। साथ ही साथ विभिन्न स्थानों पर डिस्पेंसरियां भी खोली जाएंगी।

यह भी पढ़ें: अग्निपथ योजना से महिलाओं की भी होगी भर्ती, युद्धपोतों पर होगी तैनात : वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी

बता दें, ESIC राज्‍यों के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को मुफ्त में डॉक्‍टरी सलाह और दवाइयां उपलब्‍ध कराता है। इस योजना की सुविधा पाने के लिए कर्मचारी को ESI कार्ड बनवाना पड़ता है जिसके बाद उन्हें OPD सुविधा और मुफ्त दवाओं का लाभ मिलता है। सभी राज्य अपने कर्मचारियों के लिए ESIC के तहत अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। इसकी ज्यादातर फंडिंग केंद्र सरकार करती है।

साल के अंत तक पूरे देश के आंशिक और गैर कार्यान्वित जिलों को पूरी तरह से कवर कर लिया जाएगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के संशोधित बीमा चिकित्सा व्यवसायी ( MIMP) और टाई-अप अस्पतालों को सूचीबद्ध करके नए DCBO की स्थापना के माध्यम से चिकित्सा देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: 16 की उम्र में भी मुस्लिम लड़की कर सकती है शादी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

Story Loader