Video: हरियाणा में फिर सड़कों पर उतरे किसान, कुरुक्षेत्र में हाईवे किया ब्लॉक, जानिए वजह
हरियाणा में किसान फिर सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को किसानों ने कुरुक्षेत्र में हाईवे ब्लॉक कर अपनी मांग के समर्थन में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में किसान हाईवे ब्लॉक कर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन सूरजमुखी खरीद को लेकर हुआ। किसान एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद की मांग पर अड़े हैं तो वहीं प्रदेश सरकार ने इसकी खरीद भावांतर योजना के तहत खरीदे जाने का ऐलान किया है। देंखे वीडियो