9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 स्टाइलिश सेलिब्रिटी लुक्स जो फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने किये डिजाइन

Amazing ethinic fashion by celebrity designers Falguni Shane Peacock : फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक (Falguni Shane Peacock) का नाम बेस्ट डिजाइनर्स में से हैं। इस कपल ने कई सेलिब्रिटीज को अपने डिजाइनर वियर में सजाया है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट, कियारा अडवाणी, सुहाना खान जैसे कई सेलेब्स ने इस डिजाइनर कपल के एथिनिक, वेस्टर्न कट्स, और कंटेम्पररी एंड ट्रेडिशनल मिक्स वियर को सराहा है। फाल्गुनी और शेन पीकॉक के इंस्टाग्राम में पोस्ट किये गए एथिनिक खजाने से कुछ स्टाइलिश ऑउटफिट्स हमने यहां शेयर किये हैं।

3 min read
Google source verification
phalgunishanepriyanka.jpg

Priyanka Chopra Jonas in Falguni Shane Peacock : ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में ऑस्कर्स 95 के एक जश्न में शिरकत की। इस फंक्शन से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुई। डिजाइनर कपल फाल्गुनी और शेन पीकॉक (Falguni Shane Peacock) ने भी प्रियंका की तस्वीर साझा की। इसमें एक्ट्रेस इस कपल के डिजाइन किये हुए हाथ से बने आइवरी, मरमेड कट फाल्गुनी शेन पीकॉक लहंगे में शानदार लग रही हैं। इसमें बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है और इसे सेक्विन और क्रिस्टल से सजाया गया है। साथ ही डेलिकेट क्रिस्टल और एक फेदर श्रग, कोर्सेट से लुक को कम्प्लीट किया गया है।

phalgunishanekiara.jpg

Kiara Advani looks ravishing : एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिर एक बार एथिक ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटो में मिसेज मल्होत्रा पीले रंग का ओम्ब्रे फाल्गुनी शेन पीकॉक लहंगा पहने हुए हैं। यह लेहंगा क्रोम एप्लिक डिटेल्स से सराबोर है और इसे टैसल व पफ-स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया है। इस तरह की ड्रेस वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

phalguneshanesharvari.jpg

Shreya Saran dons ethinic elegance : एक्ट्रेस श्रिया सरन सिल्वर क्रोम एप्लिक मोटिफ्स और फाल्गुनी शेन पीकॉक के बॉर्डर वाली पीच कलर की इस साड़ी में स्टाइल को एक स्टेप ऊपर ले जाती हैं। साड़ी को एक गुलाबी ओम्ब्रे ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया गया है, जो फ्लोरल मोटिफ्स से भरा हुआ है और टैसल्स से सजा है। श्रिया ग्रेसफुल दिखती हैं क्योंकि वह अपने लुक को स्लीक और मिनिमल रखती हैं।

phalguneshanesonakshi.jpg

Sonakshi Sinha rocks the traditional look : सोनाक्षी सिन्हा को यह इंडियन ग्लैमर लुक फाल्गुनी शेन पीकॉक ने मॉस ग्रीन, दस्तकारी लहंगे से दिया है। हल्के गोल्ड व क्रिस्टल, सेक्विन और मोतियों से सजी यह कम्पलीट ड्रेस किसी ब्राइड का ख्वाब है। लुक को ट्रेडिशनल रखते हुए एक क्रॉप्ड, फुल-स्लीव ब्लाउज़ और ट्यूल दुपट्टा से स्टाइल किया है।

phalguneshanesuhanakhan.jpg

Suhana Khan in ethinic saree : सुहाना खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की थी जिसमें उसने डिजाइनर कपल की बनाई साड़ी पहनी है। सुहाना को अकसर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के डिजाइनर वियर में देखा गया है। फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक (Falguni Shane Peacock) का नाम बेस्ट डिजाइनर्स में से हैं। इस कपल ने कई सेलिब्रिटीज को अपने डिजाइनर वियर में सजाया है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट, कियारा अडवाणी, सुहाना खान जैसे कई सेलेब्स ने इस डिजाइनर कपल के एथिनिक, वेस्टर्न कट्स, और कंटेम्पररी एंड ट्रेडिशनल मिक्स वियर को सराहा है। (Photos : Instagram)