5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी के झगड़े में नर्क बन गई बेटी की जिंदगी, पिता के दोस्तों ने कई बार लूटी आबरू, फिर…

Noida Crime: पुलिस के अनुसार बच्ची अपने पिता, बड़े भाई और बहन के साथ सोसाइटी में रहती है। घरेलू झगड़े के चलते उसकी मां चार साल पहले पिता से अलग हो गई थी। ऐसे में वह पिता और भाई से इस बारे में बात करने में असहज महसूस करती थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 20 Jun 2025, 4:21 PM IST

Noida Crime: पति-पत्नी के झगड़े में नर्क बन गई बेटी की जिंदगी, पिता के दोस्तों ने कई बार लूटी आबरू, फिर…

नोएडा सेक्टर-21 स्थित एक सोसायटी में पिता के तीन दोस्तों ने बेटी से कई बार रेप किया।

Noida Crime: दिल्ली से सटे नोएडा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सेक्टर-21 में एक सोसायटी निवासी किशोरी से उसके पिता के तीन दोस्तों ने कई बार रेप किया। घटना का पता तब चला, जब किशोरी के पेट में तेज दर्द उठा। पिता ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो किशोरी ने डॉक्टरों को घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ हुई हैवानियत की दास्तां सुनकर पिता के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। बहरहाल, तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी की काउंसिलिंग कराई जा रही है।

नोएडा के सेक्टर-21 स्थित सोसायटी की घटना

घटना नोएडा के सेक्टर-21 स्थित एक सोसायटी की है। इस सोसायटी में किशोरी का पिता घरेलू सहायक है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। सेक्टर-20 थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता सोसायटी में अपने पिता, बड़े भाई और एक बहन के साथ रहती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी के पेट में 17 जून को तेज दर्द उठा। इसके साथ ही उसे बुखार भी हो गया। इसपर बड़े भाई ने घर में रखी दवा दी, लेकिन उससे आराम नहीं मिला। इसके बाद पिता उसे चाइल्ड पीजीआई लेकर पहुंचा।

यह भी पढ़ें : प्रेमी संग पति के घर में मौज काट रही ‌थी पत्नी, 15 दिन बाद अचानक पहुंची पुलिस तो खुला बड़ा राज

पिता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टरों ने किशोरी को दवा लिखकर दी। इस दौरान उससे कुछ बातचीत की तो किशोरी ने उन्हें अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। जिसे सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके पिता को बुलाकर मामले की जानकारी दी और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच की गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपियों ने दो महीने के भीतर कई बार उसकी बेटी से रेप किया।

सोसायटी में ही काम करते हैं तीनों आरोपी

पुलिस पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसके घर के पास कपड़े धोने वाला सेक्टर-123 निवासी अनिल कुमार एक दिन उसे डरा-धमकाकर दूर ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद हरौला गांव निवासी कार चालक हीरालाल और सेक्टर-48 निवासी घरेलू सहायक विक्रम सिंह ने भी मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह तीनों आरोपी उसके पिता के दोस्त हैं। कई बार उसने तीनों को अपने पिता के साथ बैठे देखा है। हीरालाल उसकी सोसायटी में एक व्यक्ति की कार चलाता है। वहीं विक्रम सिंह भी सोसायटी में ही घरेलू सहायक है।

यह भी पढ़ें : दो ने शादियां तोड़ी तो तीसरे ने ऐसे उठाया फायदा…ट्रिपल मर्डर केस में फंसी प्रेमिका ने बताई प्रेमी की करतूत

धमकी देकर चुप करा देते थे आरोपी, गिरफ्तार

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता था। इसके चलते वह चार साल पहले अलग हो गई। घर पर उसके तीन बच्चे और वो रहते हैं। काम के सिलसिले में अक्सर वह सोसायटी से बाहर रहता है। ऐसे में घर पर सिर्फ दो बहनें और एक भाई ही रहता है। पीड़िता भाई से छोटी और एक बहन से बड़ी है। आरोपियों ने इसी बात का फायदा उठाकर बच्ची के साथ घिनौना काम किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दुष्कर्म के बाद धमकी देकर उसे चुप करा देते ‌थे। इसके साथ घर में मां के नहीं होने से वह पिता और भाई से इस मामले में बात नहीं कर पाती थी।

मामले में जल्द धाराएं बढ़ेंगी

इस मामले में पुलिस का कहना है कि घर में मां के नहीं होने से बच्ची पिता और भाई से बात करने में असहज हो रही थी, लेकिन उसने पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया है। शुरुआती जांच में अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब ‌बच्ची के बयान के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।