
प्रेमा चौधरी
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी (former mla prema chaudhari) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक वो फिर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होंगी। दरअसल, रविवार को उन्होंने जदयू से इस्तीफा दे दिया है और बताया कि अगले महीने वो राजद (RJD) में शामिल होंगी।
नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
पार्टी से इस्तीफा देते हुए उन्होंने जदयू (JDU) पर राजनीतिक साजिश रचने (former mla prema chaudhari accused jdu) का आरोप भी लगाया है। बता दें कि प्रेमा चौधरी पातेपुर सुरक्षित विधानसभा से तीन बार विधायक रही हैं। पिछली साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) से पहले उन्होंने पटना में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की मौजूदगी में जदयू का दामन थामा था। वहीं जदयू में आने के बाद उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला, जिससे वे नाराज थीं।
तेजस्वी यादव संग एक मंच पर प्रेमा
बता दें कि बीते कुछ दिनों से उनके राजद में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थीं। दरअसल, 2 सितंबर को एक कार्यक्रम में प्रेमा चौधरी (prema chaudhari) ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) संग मंच साझा किया था। इसके बाद से उनके राजद में शामिल होने की खबरें और तेज हो गईं। खबरों की मानें तो तेजस्वी ने मंच पर उन्हें पार्टी में वापस आने को कहा था। इस पर प्रेमा चौधरी ने शुभ मुहूर्त देखकर घर वापसी की बात कही थी।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2021 (bihar assably election) से पहले राजद के चार विधायकों ने पार्टी को अलविदा कहा था। इनमें महेश्वर यादव, अशोक राम, प्रेमा चौधरी और डॉ. फराज फातमी शामिल थे। इन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद इन नेताओं ने जदयू का दामन थाम लिया था।
Updated on:
05 Sept 2021 07:11 pm
Published on:
05 Sept 2021 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
