
गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे 100 घंटे में 100 लेन किमी सड़क का विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे पर 100 घंटे में 100 लेन किलोमीटर सड़क बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनी इंडियनऑयल ने ड्यूरापावे बिटुमेन की निर्बाध आपूर्ति के जरिए अहम योगदान दिया।
सड़क निर्माण में तेजी की उपलब्धि हासिल करने पर मंगलवार को आयोजित समारोह में वर्चुअली शामिल हुए सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने इंडियन ऑयल को इस अमूल्य उपलब्धि में साझेदारी और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया। समारोह में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), लार्सन एंड टुब्रो कंस्ट्रक्शन व क्यूब हाइवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
गडकरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक्सप्रेस-वे औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों तथा शैक्षणिक संस्थानों को जोड़कर क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान देगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कोल्ड सेंट्रल प्लांट रिसाइक्लिंग (सीसीपीआर) तकनीक से किया जा रहा है। इससे कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलती है।
इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक श्याम बोहरा बताया कि इंडियन ऑयल के ड्यूरापावे बिटुमेन का उपयोग करके प्रति दिन 133 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इंडियनऑयल बिटुमेन और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्यूब हाईवे के अध्यक्ष हरिकिशन के रेड्डी व एलएंडटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष व सड़क एवं पुल व्यवसाय इकाई के प्रमुख आर के बंसल ने भी त्वरित गति से बिटुमन सप्लाई के लिए इंडियनऑयल की सराहना की।
Published on:
23 May 2023 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
