26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में कांग्रेस को झटका, पटेल समुदाय के प्रभावशाली नेता जीवा भाई ने भाजपा का दामन थामा

कांग्रेस के प्रभावी नेता जीवा भाई पटेल ने नई दिल्‍ली में भाजपा प्रमुख अमित शाह की उपस्थिति में कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 4 Sep 2018, 10:07 PM IST

prime minister narendra modi

गुजरात में कांग्रेस को झटका, पटेल समुदाय के प्रभावशाली नेता जीवा भाई ने भाजपा का दामन थामा

नई दिल्‍ली : पिछले साल गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्‍कर दी थी और भाजपा से थोड़ा ही पीछे रह कर वह सरकार बनाने से चूक गई थी। अब कांग्रेस को गुजरात में एक और झटका लगा है। गुजरात के पटेल समुदाय के प्रभावी नेता जीवा भाई पटेल ने कांग्रेस छोड़ दिया है और आज नई दिल्‍ली में भाजपा प्रमुख अमित शाह की उपस्थिति में अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी मौजूद थे।

गुजरात का विकास भाजपा के हाथों मे ही सुरक्षित
भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करने के बाद दिल्‍ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जीवा भाई पटेल ने कहा कि देश का एवं गुजरात का विकास अगर कोई पार्टी कर सकती है तो वह है भाजपा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की अगुआई में गुजरात का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

मेहसाणा से रह चुके हैं सांसद
बता दें कि जीवा भाई पटेल 2004 से 2009 तक गुजरात के मेहसाणा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि पटेल पाटीदार समुदाय के प्रमुख नेता हैं।

मोदी और शाह के नेतृत्‍व क्षमता की तारीफ की
जीवा भाई पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र की प्रशंसा में कहा कि वह देश के गौरव हैं। उनके नेतृत्‍व में देश तरक्की की राह पर है। उन्होंने हर मोर्चे पर बेहतरीन काम किया है। देश का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बारे में कहा कि वह उनके संगठनात्‍मक क्षमता से काफी प्रभावित हैं। उनके नेतृत्‍व में भाजपा विश्‍व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी और देश में जीत की लगातार कहानियां लिख रही है। उनके नेतृत्‍व में पार्टी अभी और बुलंदी पर जाएगी।