
आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वार 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने का ऐलान किया गया है। इस अभियान के तहत देश का हर एक नागरिक राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराएगा। 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए यह प्लान तैयार किया है। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि 22 जुलाई से सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देना चाहिए।
अमित शाह ने कहा, "हर घर तिरंगा देश के हर नागरिक के दिलोदिमाग में देशभक्ति की भावना को बड़े स्तर पर ले जाने का कार्यक्रम है। देश में 20 करोड़ से ज्यादा घर और सौ करोड़ से अधिक लोग तीन दिन अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे और तिरंगे के माध्यम से फिर अपने आप को भारत माता की सेवा में समर्पित करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "इस प्रयास में देश के सरकारी और निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। इस वर्ष 22 जुलाई से हम सब अपने अपने होमपेज पर, हर राज्य की हर वेबसाइट और देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के होमपेज पर तिरंगा लगाएं। राज्य सरकारों के सभी विज्ञापनों में 'हर घर तिरंगा' का प्रचार किया जाए और मुख्यमंत्री टीवी चैनलों और लोकल चैनलों से भी अपील करें।"
गृह मंत्री ने कहा "लोगों को तिरंगे के साथ एक सेल्फी भी लेनी चाहिए और इसे संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव' हर नागरिक के लिए गर्व की बात है।" उन्होंने कहा कि जब बच्चे, बूढ़े, युवा और किशोर मिलकर भारत माता का यशोगान करते हुए हाथ में तिरंगा लेकर गांव में एक घंटे तक प्रभात फेरी निकालेंगे तो तिरंगा लगाने का हमारा ये कार्यक्रम अपने आप सफल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मेरे नामांकन को लेकर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित हैं' - द्रौपदी मुर्मू
Published on:
18 Jul 2022 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
