16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana News: तिरंगा खरीदने के लिए रुपए दान करने के फरमान से खड़ा हुआ बवाल, स्कूलों ने किया विरोध तो बैकफुट पर आया शिक्षा विभाग

तिरंगा खरीदने के लिए स्कूलों को रुपए दान करने के आदेश पर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए आदेश का स्कूलों ने विरोध किया, जिसके बाद विभाग ने आदेश रद्द कर दिया।

2 min read
Google source verification
Faridabad Education department Order to donate money to schools to buy National Flag for Har Ghar Tiranga

Faridabad Education department Order to donate money to schools to buy National Flag for Har Ghar Tiranga

फरीदाबाद जिला शिक्षा विभाग के निजी स्कूलों को तिरंगा खरीदने के लिए रुपये दान करने के आदेश पर बवाल खड़ा हो गया है। तिरंगा खरीदने के लिए दिए गए आदेश को देकर शिक्षा विभाग बुरा फंस गया। इस आदेश को लेकर स्कूलों ने विरोध शुरू कर दिया। तिरंगा खरीदने के लिए दान राशि जमा कराने की जोर-जबरदस्ती पर पूरे जिले में शिक्षा विभाग की जमकर आलोचना हुई। स्कूलों और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद विभाग को आदेश निरस्त करना पड़ा।

दरअसल, जिला शिक्षा विभाग ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्कूलों को दस हजार रुपये की दान राशि जिला रेड क्रॉस के बैंक खाते में जमा करने का आदेश दिया था। यही नहीं, विभाग ने स्कूलों के हिसाब से भी दान राशि सुनिश्चित की थी। जिसके बाद स्कूलों ने इसका विरोध किया। आदेश दिया गया था की फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के स्कूलों को झंडे खरीदने होगें, और साथ के साद दान के रूप में राशि जिला रेडक्रॉस फंड में जमा करनी होगी।

जिले के 11 स्कूलों को 8000 झंडे खरीदने का टारगेट दिया गया। खरीद के बाद दो लाख रुपए की राशि रेडक्रॉस में जमा कराने के आदेश दिए गए। वहीं 31 स्कलों से 3000 झंडों के लिए 7500 रुपए जमा कराने के आदेश दिए। इसी तरह जिले के अलग-अलग स्कूलों को अलग-अलग टारगेट दिया गया। साथ ही कहा गया कि झंडे की खरीदारी रेडक्रॉस से ही की जाए।

इस मामले में हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गुसाई ने कहा कि शिक्षा विभाग ने तिरंगे की खरीदारी के लिए फंड जमा कराने का फरमान दिया था। कई स्कूलों से शिकायत मिली थी जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर से बात की गई। उन्होंने ऐसी किसी भी अनिवार्यता से इनकार कर दिया। हमने सभी स्कूलों को फंड न जमा कराने के लिए मैसेज भेज दिया है।

डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र यादव के अनुसार, "तिरंगा खरीदने के लिए प्रशासन ने जिला शिक्षा विभाग कोई आदेश नहीं दिया। ये एच्छिक कार्य है, जिसके लिए सभी स्वतंत्र है। स्कूल भी सभी एसोसिएशन को आश्वासन दे दिया गया है। शिक्षा विभाग ने आदेश अब वापस ले लिए हैं।"

वहीं, इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ मुनेश चौधरी ने कहा, हर घर तिरंगा अभियान' जारी है। हर बच्चे को तिरंगा देने के मकसद से आदेश दिए गए। आदेशों की पालना पर विभागीय आदेश जारी किया गया। आदेश निरस्त करने के लिए कहा गया है।"

यह भी पढ़ें: हर घर तिरंगा मुहिम पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने नाम लिए बिना RSS को बताया देशद्रोही संगठन