10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Spring Onion Benefits: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होता है, हरी प्याज

Spring Onion Benefits: हरी प्याज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरी प्याज कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरी प्याज का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Spring Onion Benefits: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होता है, हरी प्याज

Health benefits of spring onion for immunity and eyes

Spring Onion Benefits: हरी प्याज का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते है। हरी प्याज को 'स्प्रिंग अनियन' के नाम से भी जाना जाता है। कई पोषक तत्त्वों से भरपूर हरी प्याज स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही हरी प्याज में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हरी प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते है जो इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते है। साथ ही ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है हरी प्याज खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

हरी प्याज के फायदे

1. आंखों की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए हरी प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हरी प्याज में विटामिन्स पाए जाते है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। साथ ही इसमें कैरोटीनॉयड नामक तत्व मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: थायराइड को कंट्रोल करने में काम आएंगे, ये 3 जूस

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हरी प्याज में सल्फर के गुण पाए जाते है, जिससे शरीर की इंसुलिन बनाने की क्षमता बढ़ती है। ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हरी प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हरी प्याज में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मददगार होता है, अजवाइन और काला नमक

4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए हरी प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हरी प्याज में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन कम करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग