15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिमला में लगातार दूसरे दिन खाई में गिरी बस, हादसे में 14 यात्री घायल

शिमला में एक और रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। यह बस करीब 50-60 फुट गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौकें पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
 At Least 14 Injured As Roadways Bus Falls Into Gorge In Shimla

At Least 14 Injured As Roadways Bus Falls Into Gorge In Shimla

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दूसरे दिन बस हादसे का शिकार हो गई। शिमला जिले गुरुवार को रोडवेज़ की एक बस के खाई में गिर जाने से 14 यात्री घायल हो गए। रोडवेड बस अचानक ही गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल इस हादसे में किसी यात्री की मौत की खबर नहीं है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज चल रहा है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (HRTC) की बस जराई से ठियोग जा रही थी, तभी रास्ते में बाघर केंची और हुली सब-डिवीजन ठियोग के पास सड़क से फिसल गई और करीब 50-60 फुट नीचे जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। विभाग ने बताया कि हादसे घायलों को कोटखाई और ठियोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले बुधवार को भी एक बस के खाई में गिरने से 22 यात्री घायल हो गए थे और एक महिला की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, हादसा हीरा नगर इलाके में हुआ जहां हिमाचल रोडवेज की बस सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिरी थी। इस हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज शिमला के आई जी एम सी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मंगलवार को भी शिमला में एक पिकअप वैन खाई में गिर गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पिकअप वैन शिमला मंडी में सेब उतारने के बाद वापस लौट रही थी। इस हादसे में 2 अन्य युवक भी घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: शिमला में खाई में गिरी बस, 20 से अधिक लोग हुए घायल, 1 महिला की मौत