
Himachal Pradesh News: One Woman Dead, 4 Injured After Landslide in Runpu Village of Rampur
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश और बादल फटने से पूरे हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन जैसे हालात हैं। वहीं खबर आई है कि रामपुर के रनपु गांव में भूस्खलन के चलते मलबे की चपेट में 5 लोग आ गए। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, और चार लोग घायल हुए हैं। 3 महिलाओं समेत एक बच्चे के घायल होने की सूचना मिली है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे की है।
बताया जारहा है कि रामपुर उप मंडल के अंतर्गत पंचायत किन्नू के रुनपू गांव के साथ मशनू किन्नू के बीच पैदल चलने वाले रास्ते में लैंडस्लाइड हो गया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सराहन व खनेरी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इनमें से एक महिला को IGMC शिमला रेफर किया गया है।
इससे पहले गुरुवार को हिमाचल में चंबा के बाड़मौर में भारी बारिश और बादल फटने की खबर आई थी। वहीं कुल्लू जिले में बादल फटने के बाद भीषण तबाही हुई। बादल फटने के कारण अचानक आए सैलाब में कम से कम 10 दुकानें बह गईं और तीन गाड़ियां बह गईं। इस घटना में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी।
यह भी पढ़ें: पहाड़ी राज्यों में बारिश से यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल के करीब पहुंचा, 13 से 16 अगस्त तक बाढ़ की चेतावनी
Published on:
12 Aug 2022 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
