23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में जबरदस्ती घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस

त्रिपुरा में गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। इस घटना की जांच में पुलिस जुटी हई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक काफिले में जबरदस्ती घुसने वाली कार के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Mar 2023, 7:11 PM IST

home-minister-amit-shah-security-lapse-in-tripura-car-forcefully-entered-the-convoy-police-engaged-in-investigation.gif

Home Minister Amit Shah security lapse in Tripura, car forcefully entered the convoy, police engaged in investigation

त्रिपुरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बीते दिन बुधवार को उनके काफिले में जबरदस्ती एक सफेद रंग की कार घुस गई। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह तेज स्पीड में पुलिस को चकमा देते हुए आगे निकल गई। गृहमंत्री की सुरक्षा में चूक का यह मामला बीते दिन 8 मार्च का है, लेकिन इस मामले का वीडियो और जानकारी आज सामने आई है।

गृहमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला उस समय का है, जब वह राज्य की नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए अगरतला पहुंचे थे। अगरतला में स्टेट गेस्ट हाउस से निकलते समय एक सफेद रंग की कार अचानक उनके काफिले में घुस गई। इससे पहले पुलिस के जवानों ने कार को काफिले में घुसने से रोका भी, लेकिन जबरदस्ती पुलिस को चकमा देते हुए तेज रफ्तार में काफिले में घुस गई।

जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक हुई चूक की जांच कर रही है। अभी तक काफिले में जबरदस्ती घुसने वाली कार के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि सफेद कार किसकी थी और काफिले में घूसने की वजह क्या थी? इसके साथ ही उस समय कार कौन चला रहा था।

पिछले साल सितंबर में भी गृहमंत्री की सुरक्षा में हुई थी चूक
इससे पहले पिछले साल सितंबर 2022 में उस समय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी, जब वह महाराष्ट्र दौरे पर थे। गृहमंत्री के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध व्यक्ति उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा था। जब अधिकारियों को व्यक्ति के बारे में शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने माणिक साहा, शपथ समारोह में मौजूद रहे PM मोदी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग