
हंगर इंडेक्स देश की छवि बिगाडऩे का प्रयास : केंद्र
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने वैश्विक भूख सूचकांक 2022 की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। महिला व बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि रिपोर्ट में गंभीर पद्धतिपरक कमियां हैं। यह देश की छवि खराब करने का प्रयास है। देश में सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में रिपोर्ट सही तस्वीर नहीं दिखाती है। रिपोर्ट में बताया कि भारत हंगर इंडेक्स में 6 पायदान नीचे खिसककर 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान व बांग्लादेश की स्थिति भारत से बेहतर है।
भारत के पड़ोसियों की स्थिति
श्रीलंका 64
म्यांमार 71
नेपाल 81
बांग्लादेश 84
पाकिस्तान 99
भारत 107
अफगानिस्तान 109
हंगर स्कोर में स्थिति
9.9 या इससे कम......अच्छा
10 से 19.9......सामान्य20 से 34.9......गंभीर
35 से 49.9......चिंताजनक50 से ज्यादा......बेहद चिंताजनक
(इस साल भारत का हंगर स्कोर 29.1 है। यह गंभीर श्रेणी में आता है। पिछले साल यह 27.5 था।)
इन देशों में भारत से भी खराब स्थिति
जाम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम कांगो, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और यमन की स्थिति भारत से खराब है। रिपोर्ट में कहा कि गिनी, मोजाम्बिक, युगांडा, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया सहित 15 देशों के लिए रैंक का निर्धारण नहीं किया जा सकता है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स क्या होता है?
ग्लोबल हंगर इंडेक्स किसी भी देश में भुखमरी की स्थिति बताता है। इस सूची को हर साल कंसर्न वल्र्डवाइड और वल्र्ड हंगर हेल्प नामक यूरोपीयन एनजीओ तैयार करते हैं। दुनियाभर के अलग-अलग देशों में 4 पैमानों का आंकलन कर इंडेक्स को तैयार किया जाता है। स्कोर स्केल पर 0 सबसे अच्छा स्कोर होता है, वहीं 100 सबसे बुरा।
Published on:
15 Oct 2022 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
