10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन 13 इलाकों में आ सकती है बाढ़

शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख 53 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो कि रविवार शाम को दिल्ली पहुंच सकता है।

2 min read
Google source verification
Yamuna Over Flow

Yamuna Overflow

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही है बारिश रविवार को थम गई और रविवार का दिन दिल्लीवासियों के लिए उमस भरा रहा। लेकिन आफत अभी थमी नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन काफी भारी रहने वाले हैं। बीते दो दिनों की बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशाने से काफी उपर आ गया है, जिसकी वजह से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

हरियाणा से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी

दिल्ली में अगले दो दिन बारिश ही नहीं बल्कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी भी मुसीबत लेकर आएगा। आपको बता दें कि शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख 53 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो कि रविवार शाम को दिल्ली पहुंच सकता है। पानी के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहेगा। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा फिर से मंडराने लगा है। दरअसल, बारिश से फुल हथिनीकुंड से लगातार यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और फैलती यमुना से दिल्ली के कई इलाकों के डूबने का खतरा है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है।

मनीष सिसोदिया ने निजामुद्दीन ब्रिज जाकर लिया हालातों का जायजा

रविवार तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.50 पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर उपर है। सरकार की तरफ से भी नीचले इलाके के लोगों को लगातार चेतावनी जारी की जा रही है कि वो वहां से शिफ्ट हो जाएं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोपहर में निजामुद्दीन ब्रिज पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों से इलाके को खाली करने का निवदन किया।

यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के जिन इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, उनमें ये इलाके शामिल हैं-

वजीराबाद

सोनिया विहार

गढ़ी मांडू

शास्त्री पार्क

गीता कॉलोनी

गांधी नगर

जगतपुर गांव

यमुना बाजार

ओखला

बटला हाउस

सराय काले खां

मदनपुर खादर

राजघाट