4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांच में सामने आया, ठेले से खरीदकर पानी पीना हो सकता है खतरनाक

गंदा पानी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होता है। इससे जॉन्डिस, डायरिया समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है।

2 min read
Google source verification
जांच में सामने आया, ठेले से खरीदकर पानी पीना हो सकता है खतरनाक

जांच में सामने आया, ठेले से खरीदकर पानी पीना हो सकता है खतरनाक

नई दिल्ली : अगर आप दिल्‍ली में ठेले पर मिलने वाला पानी पीते हैं तो सावधान हो जाएं। यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा नहीं है। यह किसी बीमारी का कारण बन सकता है। नार्थ दिल्‍ली म्‍यूनिसिपल कॉरपोरेशन (एनडीएमसी) ने इस साल 572 ठेलों से पानी का नमूना लेकर जांच करवाया था और उसने पाया कि इनमें से किसी भी ठेले का पानी पीने लायक नहीं है। बता दें कि एनडीएमसी उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली में पानी की क्‍वालिटी के लिए जिम्‍मेदार है।

लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ा है मामला
बुधवार को स्टैंडिंग कमेटी के सामने रिपोर्ट पेश करते हुए कमेटी की अध्यक्ष वीणा विरमानी ने जानकारी दी कि यह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है। इस वजह से उन्‍होंने जिम्‍मेदार अधिकारियों को इस इस पर सख्‍त कदम उठाने का आदेश दे दिया है। साथ में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि लगातार ऐसा करने वालों की पहचान कर उनका लाइसेंस रद्द करें। यह मामला इसलिए भी गंभीर है, क्‍योंकि जांच में किसी भी ठेले के पानी को जरूरी मानकों पर खरा उतरा नहीं पाया गया। इसलिए उन सभी पर जुर्माना लगाया गया है।

बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे हैं पानी
बिरमानी ने यह भी बताया कि एनडीएमसी ने कुल 1,623 लाइसेंस जारी किए हैं। लेकिन इसके अलावा ऐसे ठेलों की तादाद भी काफी बड़ी है, जो बिना लाइसेंस पानी बेचते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि कहीं किसी भी ठेले पर खड़े होकर पानी न पिएं। उनका लाइसेंस जरूर देंखें। एक अधिकारी ने बताया कि इस धंधे से जुड़े लोगों में उत्‍तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली आए लोग बड़ी संख्या में जुड़े हैं। दो रुपए गिलास पानी बेचने वाले ये ठेले दिल्ली के किसी भी इलाके में आपो आसानी से नजर आ जाते हैं।

गंदा पानी स्‍वास्‍थ्‍य के लिए है हानिकारक
बता दें कि गंदा पानी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होता है। इससे जॉन्डिस, डायरिया समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाइकोर्ट ने भी इस पर चिंता जाहिर की थी। चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी. हरि शंकर की बेंच ने एनडीएमसी और दिल्ली पुलिस को अवैध तरीके से पानी बेच रहे ठेलेवालों पर कार्रवाई करने को कहा था। उन्‍होंने टिप्‍पणी भी की थी कि ठेलों पर पानी बेचने वाले अपने हाथ तक नहीं धोते। ऐसे में पानी की क्‍वालिटी सही भी हो, तब भी स्‍वास्‍थ्‍य का खतरा बना रहता है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग