5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत

शारदा नदी में बाढ़ के ​हालात, लाखों की फसल बर्बाद

शारदा नदी में बढ़ा पानी, पानी में समाई सैकड़ों एकड़ खेती  

Google source verification

पीलीभीत। जिले में बारिश के बाद शारदा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में 22 किलोमीटर लम्बे शारदा सागर डैम की तलहटी में बसे बुझिया, रमनगरा जैसे कई गांवों की सैकडों एकड़ खेत शारदा नदी में डूब गए हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों का कहना है, कि सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने और नदी की धारा को मोड़ने का काम बारिश के दिनों में कराया जा रहा है अगर ये काम पहले ही करा लिया जाता तो फसल का नुकसान नहीं होता। किसानों का आरोप है कि अब कटान रोकने के लिए खराब बालू की बोरियों से कटान रोकने का काम किया जा रहा है। जिन किसानों की फसल शारदा नदी के कटान में बर्बाद हुई है वो मुआवजे की मांग कर रहे हैं।