पत्रिका न्यूज नेटवर्क। आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. राम मोहन राव के घर पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि राव पर उनकी कुछ समय से नजर थी, जिसके चलते मंगलवार को यह कार्यवाही की गई। हालांकि अभी उनके घर से क्या क्या बरामद हुआ है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि राव को इसी साल जून में तमिलनाडु का मुख्य सचिव बनाया गया था।