
भारतीय मूल की ब्रिटिश सैन्य अफसर प्रीत चंडी ने बनाया ध्रुवीय स्की अभियान का वल्र्ड रेकॉर्ड
लंदन. भारतीय मूल की सिख सैन्य अधिकारी कैप्टन प्रीत चंडी (33) ने किसी की मदद के बिना अकेले सबसे लंबे ध्रुवीय स्की अभियान का विश्व रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक कैप्टन चंडी ने 70 दिन और 16 घंटों में 1,485 किलोमीटर की दूरी तय कर अंटार्कटिका में सबसे लंबे एकल अभियान का रेकॉर्ड बनाया। उन्होंने थकावट और शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस कम तापमान से जूझते हुए रोज 13 से 15 घंटे स्कीइंग की। उन्हें 'पोलर प्रीत' के नाम से जाना जाता है।इंस्टाग्राम पर कैप्टन चंडी ने पोस्ट में लिखा, पोलर प्रीत ने इतिहास में किसी भी महिला के सबसे लंबे, एकल, और बिना सहायता वाले ध्रुवीय अभियान का विश्व रेकॉर्ड तोड़ दिया है। अभियान मेरी सीमाओं को आगे बढ़ाने और दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के बारे में था। शुरुआत में जब आगे बढ़ रही थी, तब यह कठिन लग रहा था, लेकिन मैं रुकी नहीं।
रुक जाना नहीं...
कैप्टन चंडी इसको लेकर मायूस हैं कि अंटार्कटिका को पार करने के लिए उनके पास समय कम था, लेकिन उन्होंने वह सब किया, जो कर सकती थीं। उन्होंने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली और चलती रहीं। उन्होंने कहा, अगर डर्बी की एक पंजाबी महिला ऐसा कर सकती है, तो कोई भी कर सकता है।
पिछला रेकॉर्ड
पिछला रेकार्ड 1381 किलोमीटर का था, जो जर्मनी की अंजा ब्लाचा ने 2020 में बनाया था। ब्रिटिश सेना की अधिकारी के रूप में कैप्टन चंडी नेपाल, केन्या और दक्षिण सूडान के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में सेवाएं दे चुकी हैं।
Published on:
30 Jan 2023 11:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
