
अमेरिका के इस शहर में अक्सर होती है मछलियों की बारिश, आखिर क्या है इसकी वजह?
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आसमान से मछलियों की बारिश होने लगी, जिसे देखकर लोग दंग हो गए। सैन फ्रांसिस्को में बादलों की गरज-बरस के साथ लोगों को उनकी छतों पर एनकोवी नाम की छोटी मछलियां भी बरसती हुईं दिखाई दी। ये मछलियां आमतौर पर समंदर के पानी में पाई जाने वाली मछलियां होती हैं लेकिन इस वक्त सैन फ्रांसिस्को में लोगों की छतों और बगीचों के अलावा कारों पर भी ये मछलियां बरसी हुईं मिली हैं, जो लोगों को काफी हैरान कर रही हैं।
इससे पहले ये घटना मेरिका के टेक्सास और अर्कांसस के बीच मौजूद टेक्सर्काना नाम की जगह पर हुई थी। इससे लोग हैरान रह गए थे। जब वे घरों से निकल कर सड़कों पर गए तो चारों तरफ मछलियां पड़ी हुई मिलीं। गों ने सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की थी। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो मौके का फायदा भी उठाया और मछलियों को इकठ्ठा करके घर भी ले गए। बाद में शहर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बताया गया कि यह कोई जादू नहीं था। इस दुर्लभ घटना को साइंस में 'एनिमल रेन' कहा जाता है।
वहीं जैसे-जैसे बवंडर शक्तिशाली बनता जाता है, वैसे-वैसे जानवरों को अपनी चपेट में लेता जाता है। इसके बाद ये तूफान के साथ जमीन की ओर बढ़ता है। तूफान के कमजोर होने पर बवंडर में मौजूद जीव हवा से जमीन पर गिरने लगते हैं। इससे ऐसा लगता है मानो आसमान से जीवों की बारिश हो रही हो।
यह भी पढ़ें: कम्पनी ने गलती से भेजी कर्मचारी के अकाउंट में 286 बार सैलरी, इस्तीफा देकर हुआ फरार
इस बार यह नजारा अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भी देखने को मिला। मगर इस बार इस नजारे के पीछे सीगुल और पेलिकांस जैसी कुछ बड़ी चिड़ियों का भी हाथ बताया जा रहा है। सैन फ्रांसिस्को एक समुद्री इलाका है और यहां एनकोवी मछलियों की तादाद बेहद ज्यादा है। इन्हें सीगुल और पेलिकांस नाम के पक्षी खाते हैं। जब इन पक्षियों को मछलियां बड़ी तादाद में मिल जाती हैं तो कई बार नई मछली पकड़ने के चक्कर में वे पुरानी मछली को खाने के बजाय उन्हें किसी भी जगह पर गिरा देते हैं।
यह भी पढ़ें: अपने ही अपहरण के मामले में फंसे पति को जेल से छुड़ाने के लिए पत्नी काट रही कोर्ट के चक्कर
Published on:
30 Jun 2022 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
