24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा, मर्सिडीज की टक्कर से युवक की गई जान

Delhi Hit and Run Case: दिल्ली के जहांगीरपुरी में मर्सिडीज कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद फरार हुए आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
Jahangirpuri Road Accident

दिल्ली हिट एंड रन केस में आरोपी चालक गिरफ्तार (Photo-ANI)

Jahangirpuri Road Accident: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बस स्टैंड के पास स्कूटी से जा रहे युवक को मर्सिडीज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई और चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान कार और आरोपी दोनों का पता लगा लिया और भागे हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच अभी कर रही है।

बस स्टैंड के पास हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार को जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास फुटओवर ब्रिज के नजदीक आउटर रिंग रोड (जीटीके बाईपास) पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई है।

सीसीटीवी और जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

शुरुआती जांच में पता चला कि हादसे के बाद मर्सिडीज कार का चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों की मदद से कार का पता लगाया। वाहन के रजिस्टर्ड मालिक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत नोटिस भेजा गया। पूछताछ में सामने आया कि हादसे के समय कार को अंश प्रताप सिंह चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच जारी

जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भी रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक यात्री बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए, जिनमें से पांच को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने घायलों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग