7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Mangolpuri Murder: पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से किया हमला, परिवार बोला-पहले भी दो हमले हो चुके, पुलिस पर लगाए आरोप

Delhi Knife Attack: दिल्ली के मंगोलपुरी के राज पार्क इलाके में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
2 min read
Google source verification
Delhi Knife Attack:

दिल्ली के मंगोलपुरी में दो सगे भाइयों पर हुआ चाकू से हमला (Photo-ANI)

Delhi Mangolpuri Murder: दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट के मंगोलपुरी के राज पार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक वारदात हुई। जानकारी के अनुसार पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर के बाहर दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 45 साल के महेश की मौत हो गई और उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं और हमले को लेकर कई दावे किए हैं।

घर के बाहर घेरकर किया हमला

पुलिस के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब दोनों भाई अपने घर के पास मौजूद थे। तभी 4 से 5 लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे भाई का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

महेश की पत्नी का कहना है कि उनके ताया ससुर की मृत्यु हो गई थी, इसलिए महेश और उसके भाई घर के बाहर थे और वहीं पर पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बतया कि एक साल पहले उनकी पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था और इसके चलते पहले भी हमले हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले हुए दो हमलों में उनकी ननद और देवर पर हमला हो चुका है। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस पैसे खाकर बैठी है और इसी वजह से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


वहीं घायल हुए भाई ने बताया कि पड़ोसियों ने हमला उन पर पहले किया था और उसी को बचाने के लिए महेश बीच में आए थे और अब उनकी मौत हो गई है। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी चाहते हैं कि हम घर बेचकर चले जाएं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही राज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के डीसीपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग