6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: ‘How to die easily?’, आकृति की मौत से पहले का गूगल सर्च आया सामने

Akriti Sutar Death Case: दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित NDMC आवासीय परिसर में नवविवाहिता आकृति सुतार की मौत की जांच नया मोड़ ले चुकी है। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या व घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस को मिले डिजिटल साक्ष्य आत्महत्या की आशंका की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
Akriti Sutar Death Case

आकृति की मौत से पहले का गूगल सर्च आया सामने।

Delhi Woman Death Case: दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में NDMC आवासीय परिसर की इमारत से गिरकर जान गंवाने वाली 28 साल की नवविवाहिता आकृति सुतार की मौत का मामला अब बेहद पेचीदा हो गया है। एक तरफ जहाँ मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस की जांच में मिले डिजिटल सबूतों ने अब आत्महत्या (सुसाइड) की आशंका को गहरा कर दिया है।

मौत वाले दिन किया था खौफनाक 'गूगल सर्च'

दिल्ली पुलिस की जांच में आकृति के मोबाइल से बेहद चौंकाने वाले डिजिटल सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन यानी शनिवार (4 जुलाई) को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर आकृति ने गूगल पर सर्च किया था कि 'क्या दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है?' इतना ही नहीं, पुलिस को यह भी पता चला है कि इससे पहले मई महीने में भी उसने गूगल पर 'आसानी से कैसे मरें' (How to die easily) जैसे शब्द सर्च किए थे। पुलिस अब इन इंटरनेट सर्च हिस्ट्री को जांच का मुख्य हिस्सा मानकर चल रही है।

सीसीटीवी में अकेली दिखी आकृति

परिजनों ने जहां हत्या की आशंका जताई थी, वहीं सीसीटीवी फुटेज कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घटना से ठीक पहले के सीसीटीवी फुटेज में आकृति अकेले ही उस हाउसिंग सोसाइटी में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि मौत वाले दिन आकृति रोज की तरह अपने छतरपुर स्थित ऑफिस गई थी। वहां उसने अपने सहकर्मियों (Colleagues) को अपनी शादी की एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। पार्टी के बाद वह खुशहाली से घर के लिए निकली थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर आ गई।

प्रताड़ना और नौकरी छोड़ने का था दबाव

आकृति सुतार ने इसी साल 24 अप्रैल 2026 को अरस्तू सिक्का से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के तीन महीने के भीतर ही उसकी संदिग्ध मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही पति अरस्तू उसे मायके से कुछ न लाने को लेकर ताने देता था और उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों के मुताबिक, पति लगातार आकृति पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसी मानसिक तनाव के कारण वह कुछ दिनों तक ऑफिस भी नहीं गई थी, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। आखिरकार तंग आकर उसने 1 जुलाई से दोबारा काम पर जाना शुरू किया था।

कैसे हुई घटना?

यह दर्दनाक घटना 4 जुलाई 2026 की शाम की है। लोधी कॉलोनी स्थित पालिका कुंज के एनडीएमसी फ्लैट्स की एक इमारत से आकृति नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में एम्स (AIIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस मामले को लेकर परिवार का कहना है कि शाम को ऑफिस से निकलने के बाद उनकी आकृति से बात हुई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसका फोन बंद हो गया। बाद में पुलिस ने उन्हें छत से गिरने के कारण हुई मौत की सूचना दी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग