6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे डर है वह मुझे मार देगा’, मौत से 5 दिन पहले आकृति ने कही थी ये बात, मां ने सुनाई बेटी की आपबीती, FIR में लगाया बेल्ट से पीटेने का भी आरोप

Akriti Sutar Murder Allegation: दिल्ली की आकृति सुतार की संदिग्ध मौत का मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार किया है। वहीं, मां ने एफआईआर में बेल्ट से पिटाई, दहेज की मांग और हत्या की आशंका समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
3 min read
Google source verification
Akriti Sutar Murder Allegation

आकृति का पति हुआ गिरफ्तार (Photo-Snapgrab)

Akriti Sutar Death Case: दिल्ली की 28 साल की आकृति सुतार की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। शुरुआत में यह मामला एक संदिग्ध आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे परिवार के आरोप सामने आए, केस पूरी तरह उलझता चला गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में आकृति की मां ने पति पर बेल्ट से पिटाई करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का दावा है कि मौत से कुछ दिन पहले आकृति ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई थी और यह आशंका भी जताई थी कि उसका पति उसे मार सकता है।

शादी से पहले किए थे कई वादे

आकृति की शादी 24 अप्रैल 2026 को अरस्तु सिक्का से हुई थी। दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और बाद में परिवार की रजामंदी से शादी हुई। परिवार का कहना है कि शादी से पहले आकृति ने साफ कहा था कि वह नौकरी नहीं छोड़ेगी, क्योंकि उसे अपने छोटे भाई की पढ़ाई और घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाना था। ससुराल वालों ने उस समय उसकी हर शर्त मान ली थी, लेकिन शादी के बाद हालात पूरी तरह बदल गए।

नौकरी छोड़ने और बच्चा पैदा करने का बनाया जा रहा था दबाव

मां के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद आकृति पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने मना किया तो घर के कामों का इतना बोझ डाल दिया गया कि उसके लिए नौकरी और घर दोनों संभालना मुश्किल हो जाए। इतना ही नहीं, उस पर जल्द बच्चा पैदा करने का भी दबाव डाला जा रहा था। परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग के साथ-साथ उसे मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था।

मां ने सुनाई बेटी की आखिरी बातें

मां का कहना है कि 17 जून को आकृति ने फोन कर बताया था कि फोन साइलेंट रहने पर अरस्तु ने उसे बेल्ट से पीटा। वह अक्सर उस पर किसी और से संबंध होने का शक करता था। इसके कुछ दिन बाद 29 जून को आकृति ने अपनी मां से कहा कि उसे डर है कि उसका पति उसकी हत्या कर सकता है। उसी दिन खाने को लेकर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मां का आरोप है कि अरस्तु ने फिर उसके साथ मारपीट की।

परिवार से मदद मांगी, लेकिन नहीं सुलझा विवाद

मारपीट के बाद आकृति अपनी दोस्त और ननद अगस्तिका के घर पहुंची और पूरी बात बताई। कुछ देर बाद अरस्तु भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच फिर बहस हुई, लेकिन अगस्तिका और उसके पति ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद आकृति अपने पति के साथ वापस घर लौट गई। आकृति की मां का कहना है कि उन्होंने भी अरस्तु के पिता से बात कर बेटे को समझाने की कोशिश की, लेकिन इससे हालात और बिगड़ गए।

मौत वाले दिन क्या हुआ?

4 जुलाई की सुबह आकृति ने अपनी मां को बताया था कि वह नौकरी पर जा रही है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। रात में पहले ननद का फोन आया, जिसने आरोप लगाया कि आकृति अपने मायके में छिपी हुई है। कुछ देर बाद अरस्तु ने भी यही आरोप लगाया और कहा कि वह किसी और के साथ चली गई है। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच लोधी कॉलोनी थाने से फोन आया, जिसके बाद परिवार को आकृति की मौत की जानकारी मिली।

20 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप

आकृति की मां और अंकल का आरोप है कि शादी में 7 से 8 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले लगातार 20 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मां का कहना है कि उनकी बेटी बहुत मजबूत थी और वह कभी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। परिवार का साफ आरोप है कि यह पहले से रची गई साजिश है। वहीं, आकृति के भाई ने भी कहा कि उनकी बहन मानसिक रूप से मजबूत थी और वह अपनी जान नहीं दे सकती थी।

CCTV और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जानने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही पालिका कुंज अपार्टमेंट्स के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आकृति वहां अकेले पहुंची थीं या उनके साथ कोई और भी था। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।