2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर के रामबन में पुलिस फोर्स पर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड अटैक, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश की है। दहशतगर्दों ने पुलिस फोर्स पर ग्रेनेड फेंका है। पुलिस ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सेना के जवान इलाके में सर्च आपरेशन चला रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 2 Aug 2022, 11:19 AM IST

जम्मू कश्मीर के रामबन में पुलिस फोर्स पर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड अटैक, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के रामबन में पुलिस फोर्स पर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड अटैक, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे। एक बार फिर आतंकवादियों ने सिक्योरिटी फोर्स को निशाना बनाने का असफल प्रयास किया। रामबन जिले के गूल इलाके में मंगलवार सुबह एक पुलिस चौकी परग्रेनेड से हमला हुआ हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने कुछ राउंड गोलीबारी भी की। इस हमले के बाद सिक्योरिटी फोर्स हाईअलर्ट पर है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस फोर्स पर ग्रेनेड अटैक की ये घटना रामबन जिले के गूल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस चौकी को लक्ष्य बना कर कुछ बम फेंका गया, जिसमें विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक, ये हमला मंगलवार सुबह पांच बजे रामबन के गुल इलाके में हुआ। आतंकियों ने इस इलाके में स्थित एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका और वहां से फरार हो गया। विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ग्रेनेड विस्फोट व उसके बाद चली गोलियां की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि हमले से कुछ दूरी पर उन्हें एक पत्र लिखा मिला जिसमें आतंकवादी संगठन जेके गजनवी फोर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस फोर्स पर ग्रेनेड हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सुरक्षाव्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। हमलावरों को ढूंढा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: काबुल में छिपा था 9/11 का आरोपी अल-जवाहिरी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बोले - 'हमने ढूंढ कर मार दिया'

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़