बिहार में जातीय जनगणना की मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने पर JDU ने आज आभार यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है इसलिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए 'आभार यात्रा' निकाली गई है। बिहार सरकार के लिए फैसले को लेकर पटना में जनता दल युनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री लेसी सिंह के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से कारगिल चौराहे तक आभार यात्रा निकाली गई। पटना में शनिवार को जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक यात्रा निकाली गई।