इस बीच एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस खबर के अनुसार करण, तेजस्वी को धोखा दे रहे हैं क्योंकि बाहर की दुनिया में वो अपनी को-स्टार योगिता बिहानी को डेट कर रहे हैं। हालांकि योगिता की तरफ से इन खबरों को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन करण की एक ख़ास दोस्त ने जरूर योगिता संग उनके अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है।