
बाथरूम में फिसले केसीआर, कूल्हे की हड्डी टूटी
नई दिल्ली/हैदराबाद। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मुखिया के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) शुक्रवार को एर्रावेली स्थित अपने फार्महाउस में फिसल गए। कूल्हे की हड्डी टूटने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका कूल्हा प्रत्योपण किया। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि केसीआर को ठीक होने में छह से आठ हफ्ते का समय लगेगा।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस सरकार की हार के बाद केसीआर ने मुख्यमंत्री आवास प्रगति भवन खाली कर अपने फार्महाउस चले गए थे। पूर्व सांसद व केसीआर की पुत्री के. कविता ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर केसीआर के अस्पताल में भर्ती होने और उनकी मेजर सर्जरी होने की जानकारी दी। हैदराबाद के सोमाजागुढ़ा स्थित यशोदा अस्पताल ने हैल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि केसीआर बाथरूम में फिसल कर गिर पड़े थे। जांच में उनके बाएं कूल्हे में फ्रेक्चर पाया गया है। चिकित्सकों को उनका यह कूल्हा प्रत्यारोपित करना पड़ेगा। इसके बाद केसीआर की शल्य चिकित्सा कर कूल्हा बदला गया।
मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
इधर, केसीआर के जख्मी होने की सूचना में बड़ी संख्या में बीआरएस के नेता व कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर केसीआर रे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Published on:
08 Dec 2023 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
