23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khatima Assembly Elections Result 2022: खाटीमा से जीते धामी तो रच देंगे इतिहास, जानिए यहां का हाल

Khatima Assembly Elections Result 2022: उत्तराखंड चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे और इसी के साथ साफ हो जाएगा कि आखिर यहां किसकी सरकार बनेगी। 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए मतदान आयोजित किया गया था। प्रदेश की हॉट सीटों में से एक खटीमा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यहां से सीएम पुष्कर सिंह धामी के भाग्य का फैसला होगा।

2 min read
Google source verification
Khatima Assembly Elections Result 2022

Khatima Assembly Elections Result 2022

Khatima Assembly Elections Result 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 का मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में दोनों सियासी दलों के बड़े चेहरों की किस्मत भी दांव पर लगी है। भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। लिहाजा उनके विधानसभा क्षेत्र खटीमा पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उस मिथक को भी गलत साबित करना होगा, जिसके अनुसार उत्तराखंड में अब तक कोई भी बतौर मुख्यमंत्री चुनाव जीतकर नहीं आया। आइए डालते हैं इस हॉट सीट पर एक नजर।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी ही नहीं बीजेपी की अधिकतम सीटें जीतकर अपने नेतृत्व को भी साबित करने की चुनौती है। इसके साथ ही सीएम धामी को उस मिथक को भी गलत साबित करना होगा, जिसके मुताबिक उत्तराखंड में अब तक कोई भी बतौर मुख्यमंत्री चुनाव जीतकर नहीं आया।

यह भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव 2022: ज्योतिषीय विश्लेषण से समझें इस बार किस राज्य में किसकी सरकार बनने की है संभावना

इतना ही नहीं धरातल पर भी धामी की सीट निकलना आसान नहीं लग रही है। टिकट फाइनल होने से पहले भी धामी के खटीमा छोड़ने की खबरें जमकर वायरल हुई।



धामी रच सकते हैं इतिहास

बीजेपी की ओर से दी गई चुनौती को पुष्कर धामी ने स्वीकार किया। धामी लगातार दो बार से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार धामी हैट्रिक बनाने के साथ ही सीएम कुर्सी को दोबारा पाने वाले पहले सीएम बनाने का इतिहास रचने की कोशिश में लगे हैं।

कांग्रेस के भुवन कापड़ी से सीधा मुकाबला

हालांकि ये जीत इतना आसान नजर नहीं लग रही है। जातीय रूप से यहां क्षत्रिय वोटर सबसे ज्यादा और राणा और अल्पसंख्यक वोटरों की भी अपनी भूमिका है। धामी को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी दे रहे हैं। जो कि काफी मजबूत माने जा रहे हैं।


आप के कलेर भी चुनावी मैदान में

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे एसएस कलेर इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बना रहे हैं। इस सीट पर दो बार कांग्रेस और दो बार भाजपा का कब्जा रहा। 2002 और 2007 में कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा विधायक बने जबकि 2012 और 2017 में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी जीते।

खटीमा सीटः कुल वोटर-119980, पुरुष- 60797, महिलाएं- 59178



यह भी पढ़ें - Uttarakhand Election 2022: इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, बीजेपी, कांग्रेस और आप में कड़ी टक्कर