11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG cylinder shortage: दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में लंच बंद, मिडिल ईस्ट जंग से गहराया एलपीजी संकट

LPG cylinder shortage: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब भारत में एलपीजी सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। कमर्शियल गैस की किल्लत बढ़ने से दिल्ली हाई कोर्ट की वकीलों की कैंटीन में लंच सेवा तक बंद करनी पड़ी।

less than 1 minute read
Google source verification
LPG cylinder shortage Lunch suspended at Delhi High Court canteen

LPG cylinder shortage: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा जंग खींचता जा रहा है। इसा खामियाजा केवल मिडिल इस्ट के देश नहीं भारत भी भुगत रहा है। दरअसल, यहां पर एलपीजी सप्लाई पर इतना बूरा प्रभाव पड़ा है कि देश में कमर्शियल एलपीजी की किल्लत हो गई है। इसी संकट की झलक अब दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में भी देखने को मिली, जहां गैस सिलेंडर की कमी के कारण वकीलों की कैंटीन में दोपहर का भोजन बंद करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हाई कोर्ट में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों को लंच के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि कैंटीन में खाना तैयार ही नहीं हो सका। गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण कैंटीन में नियमित भोजन सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई।

कैंटीन में चस्पा नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंटीन संचालक संदीप शर्मा ने नोटिस जारी कर बताया कि फिलहाल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते लंच सेवा बंद करनी पड़ी है। नोटिस में यह भी कहा गया कि गैस की आपूर्ति कब तक सामान्य होगी, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। जैसे ही सिलेंडर उपलब्ध होंगे, भोजन सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

हालांकि, कैंटीन प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि गैस की कमी के बावजूद सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और अन्य हल्के नाश्ते की चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अचानक आई स्थिति से हाई कोर्ट में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कैंटीन प्रबंधन का कहना है कि वे लगातार सप्लायर्स के संपर्क में हैं, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गैस सिलेंडर कब तक उपलब्ध हो पाएंगे।