26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत में विद्यार्थियों से संवाद में ये महत्वपूर्ण बातें की लोकसभा अध्यक्ष ने

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सूरत के भगवान महावीर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत की प्रगति और दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों के समाधान में भारतीयों के योगदान की अहम चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों से शासन-प्रशासन में पारदर्शिता व बेहतरीन कानून बनाने में योगदान का आह्वान भी किया।

2 min read
Google source verification
सूरत में विद्यार्थियों से संवाद में ये महत्वपूर्ण बातें की लोकसभा अध्यक्ष ने

सूरत में विद्यार्थियों से संवाद में ये महत्वपूर्ण बातें की लोकसभा अध्यक्ष ने

नई दिल्ली/सूरत। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इनोवेशन और रिसर्च के आधार पर आज विश्व में भारत के नौजवान दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। हर बड़े देश में, हर क्षेत्र में भारत के नौजवान शीर्ष स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं। आगे भी दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों समाधान विश्वविद्यालयों के कैम्पस से ही निकलेंगे।
बिरला ने बुधवार को सूरत स्थित भगवान महावीर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से “भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका” विषय पर संवाद करते हुए कहा कि देश की शिक्षा नीति नौजवानों की बौद्धिक क्षमता का विकास तो कर ही रही है, इसके साथ-साथ बहुआयामी प्रगति का पथ भी दिखा रही है। भारत का युवा भौतिक युग के साथ साथ देश के प्राचीन इतिहास से प्रेरित आध्यात्मिक युग की ओर भी आगे बढ़ रहा है। भारत के युवा अपनी अध्यात्मिक धरोहर से जुड़े रहने के कारण तनाव और अवसाद से दूर हैं। बिरला ने जोर देकर कहा कि भारत की धरती का गर्व है कि हमारी प्राचीनतम व्यवस्था की उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति में गौरवपूर्ण बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ साथ संवेदनशीलता, संवेदना एवं मानवता पर जोर दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से बेहतर कानून निर्माण और शासन-प्रशासन में पारदर्शिता के सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

हमारी प्रगति का आधार लोकतंत्र
आजादी के अमृत काल की चर्चा करते हुए बिरला ने कहा कि आजादी के समय से ही हमने संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को अपनाया जो आज भी शासन चलाने की सर्वश्रेष्ठ पद्धति है। देश की प्रगति के लिए संसदीय लोकतंत्र के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हमारी प्रगति लोकतांत्रिक संस्थाओं और लोकतंत्र के आधार पर है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की शक्ति का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि सत्ता का सहज स्थानांतरण हमारे लोकतंत्र के शुचिता की ताकत है। पंचायत से पार्लियामेंट तक हर व्यक्ति को अधिकार दिए गए हैं। पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि साल 2047 में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में सबसे सर्वश्रेष्ठ बनेगा और अपने सशक्त लोकतंत्र और प्रेरणादायक नेतृत्व के आधार पर विश्व में अपना उचित स्थान लेगा। इस अवसर पर बिरला ने भगवान महावीर फाउंडेशन और विद्यार्थियों को लॉ कॉलेज के उद्घाटन की बधाई दी।