9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucky Car Colour: हर कार का रंग कुछ कहता है! राशि के अनुसार चुनें अपने वाहन का लकी कलर, यात्रा हमेशा रहेगी सुखद

कार का रंग न केवल लुक और डिज़ाइन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, बल्कि कई लोग इसे ज्योतिष से भी जोड़ कर देखते हैं। ऐसे में लोग अपने राशि के अनुसार लकी कलर पर बेस्ड कार के रंग का चुनाव करते हैं।  

5 min read
Google source verification
car_colour_zodiac_sign_astrology.jpg

Lucky Colour For your Cars As Per Your Zodiac Sign

Car Colour According to Zodiac Sign: नई कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल हर किसी के जेहन में उसके रंग को लेकर आता है। किसी को काला रंग पसंद है तो किसी को लाल, सफेद वगैरह-वगैरह। ज्यादातर लोग कार के रंग का चुनाव करते समय अपने परिजनों, हितैषियों और मित्रों इत्यादि की भी राय लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ज्योतिष के अनुसार कार के रंग को चुनने के बारे में सोचा है? आमतौर पर ज्योतिष शास्त्र में हमारे द्वारा प्रयोग किए जाने वाले वस्तुओं के रंगों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

इसमें आपके वाहन का रंग भी शामिल हैं। कई लोग इस पर काफी विश्वास भी करते हैं और अपने राशि के अनुसार अपने लकी कलर पर आधारित वाहनों का चुनाव भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि लकी कलर (Lucky Colour) आपके जीवन में सुख और शांति लाता है और किसी भी तरह की विपत्ती से भी दूर रखता है। आज हम आपको अपने इस लेख में इसी विषय के बारे में बताएंगे, जिससे आप यह समझ सकेंगे कि किस राशि के व्यक्ति को किस रंग का चुनाव करना चाहिए।


Aries/ मेष राशि:

एस्ट्रोटॉक के अनुसार मेष राशि के लोगों की प्रवृत्ति एक लीडर की होती है। इसके अलावा, वे अपने सभी कार्यों में जुनून, साहस और आत्मविश्वास का परिचय देते हैं। इस लिहाज से नीले रंग का वाहन उनके लिए लकी साबित होता है। इसके अलावा, मेष राशि के लोग लाल, केसरिया और पीले रंग के रंग का भी चुनाव कर सकते हैं। हालांकि पीले रंग के वाहनों के लिए मॉडडों के चुनाव में कुछ परेशानी हो सकती है, क्योकि इस रंग की कारों की संख्या भारतीय बाजार में बहुत ही सीमित है।

Taurus/ वृषभ राशि:

वृष राशि के पुरुषों और महिलाओं में मूल रूप से विश्वसनीयता की ख़ास झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा, वृषभ राशि के जातक व्यावहारिक लेकिन जमीनी रवैये के साथ अत्यधिक धैर्य भी रखते हैं। ऐसे लोगों के लिए सफेद रंग वाहन का शुभ माना जाता है। इसके अलावा, वृष राशि के लोग हरे रंग के वाहन भी खरीद सकते हैं। लेकिन, याद रखें कि काले रंग की कोई भी कार, बाइक, स्कूटर या किसी भी तरह का वाहन न खरीदें क्योंकि यह वृष राशि वालों के लिए एक अशुभ रंग होता है।

Gemini/ मिथुन राशि:

मिथुन राशि के लोग परिवर्तनशील और चंचल दिमाग के होते हैं। हालांकि, वे काफी मिलनसार हैं और प्रकृति में भी खूब दिलचस्पी लेते हैं। इस प्रकार, मिथुन राशि के जातकों के लिए हरे और क्रीम कलर का वाहन लाभकारी साबित होगा। साथ ही आप वो अपने वाहन को ग्रे और रेड शेड्स में खरीद सकते हैं। इसके साथ, आपको अपने पुराने वाहन को बेचने से पहले विचार जरूर करना चाहिए। वास्तव में, सलाह दी जाती हैं कि अपने पुराने वाहन को बेचने से पूर्व किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।

Cancer/ कर्क राशि:

कर्क राशि के लोग प्रेरक, दृढ़ निश्चयी और कल्पनाशील होते हैं। इसके अलावा, ये लोग बड़े फैसले लेने में भी तत्परता दिखाते हैं। इसलिए कर्क राशि के लिए वाहन का लकी रंग लाल और सफेद होगा। आमतौर पर कर्क राशि के लोगों को कई दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप पीले रंग के वाहन भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही अपने वाहन में हनुमान जी की मूर्ति अवश्य रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से आपकी रक्षा हो सके।


Leo/ सिंह राशि:

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के लोग काफी प्रभावशाली होते हैं। इसके अलावा, सिंह राशि होने के कारण इनमें आत्मविश्वास तो खूब होता है लेकिन ऐसे व्यक्ति की आदत नाटक और नखरे करने की भी खूब होती है। इसलिए सिंह राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए स्लेटी और ग्रे शेड के वाहन शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा ये जातक, लाल, केसरिया, पीला और सफेद रंग का भी चुनाव कर सकते हैं।

Virgo/ कन्या राशि:

कन्या राशि के जातक व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ काफी मेहनती होते हैं। साथ ही, इनके पास एक सहज मानसिकता और विनम्र स्वभाव के साथ एक मजबूत चरित्र भी होता है। इसलिए कन्या राशि वालों के लिए शुभ वाहन का रंग नीला और सफेद होगा। इसके अलावा, ये जातक भूरे रंग के वाहन का भी चयन कर सकते हैं। लेकिन एस्ट्रोटॉक का कहना है कि, ऐसे जातकों को लाल रंग से परहेज करना चाहिएं।


Libra/ तुला राशि:

तुला राशि के पुरुष और महिलाएं शांतिप्रिय लोग होते हैं, उन्हें समरूपता, संतुलन और सद्भाव पसंद है। वाहनों के मामले में, वे कुछ कामुक और स्टाइलिश रखना पसंद करते हैं। इसलिए तुला राशि के लिए वाहन का लकी रंग नीला और काला होगा। तुला राशि के जातकों के लिए वाहन जैसे-जैसे पुराना होता जाएगा ये रंग और भी शुभ होते जाएंगे। इस प्रकार, ऐसे जातक अपने वाहन के लिए सफेद और हरे रंग को भी चुन सकते

Scorpio/ वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के लोग मुखर और साधन संपन्न होते हैं। इसके अलावा, वे पूरी तरह से भावुक होते हैं और उनमें सदैव स्वयं को बुरी शक्तियों से सुरक्षित रखने की भावना होती है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सफेद रंग सबसे बेहतर माना जाता है। यदि ऐसे जातक किसी और रंग का वाहन खरीदना चाहते हैं तो वो पीले और लाल रंग के वाहन का भी चुनाव कर सकते हैं। हालांकि एस्ट्रोटॉक कहता है कि ऐसे जातकों को काले रंग से बचना चाहिए।


Sagittarius/ धनु राशि:

धनु राशि के लोग घुमक्कड स्वभाव के होते हैं, हमेशा नए जगह पर भ्रमण करना और नए-नए अनुभव करना इन्हें काफी पसंद आता है। इस राशि के लोगों को यदि वन्डरर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ऐसे लोग हमेशा स्वयं के लाइफस्टाइल को अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं। इसलिए, लाल और चांदी (सिल्वर) आपके व्यक्तित्व के अनुरूप होंगे और आपके वाहन के लिए उपयुक्त रंग साबित होंगे। इसके साथ ही इस राशि के अनुसार लाल, पीला, कांस्य और केसरिया रंग भी बेहतर माना जाता है। हालांकि एस्ट्रोटॉक के अनुसार ऐसे जातकों को नीले या काले रंग से बचना चाहिए।

Capricorn/ मकर राशि:

मकर राशि के जातक आत्म-संयम में निपुण होते हैं। आप अनुशासन पसंद करते हैं और जिम्मेदारी और आश्वासन में विश्वास रखते हैं। इसलिए, जो भी कार, बाइक, या कोई अन्य वाहन आप चुनते हैं, सुनिश्चित करें कि यह आपको क्रेजी ड्राइविंग की ओर नहीं ले जाता हो और सवारी या ड्राइव करने के लिए सुरक्षित हो। इसी क्रम में आपकी राशि के लिए वाहन की दृष्टि से सबसे शुभ रंग सफेद होगा। आप स्लेटी और ग्रे शेड की कार या बाइक भी चुन सकते हैं। इसके साथ हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। हालाँकि, आपको वाहन खरीदारी के दौरान नीले और लाल रंगों से बचना चाहिए।


Aquarius/ कुंभ राशि:

कुंभ राशि के पुरुष और महिलाएं आमतौर पर मूल और स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। ऐसे जातक प्रगतिशील दृष्टिकोण वाले होते हैं और ऐसे वाहन खरीदने में विश्वास करते हैं जो आपको रोमांच का अनुभव कराते हैं। इस प्रकार, कुंभ राशि के लिए वाहन के लिए भाग्यशाली रंग ग्रे, सफेद और नीला होगा। साथ ही, आप हरे और पीले रंग में कार, बाइक या कोई भी वाहन खरीद सकते हैं।

Pisces/ मीन राशि:

यदि आपकी चंद्र राशि मीन है, तो आप कलात्मक और सहज व्यक्तित्व के धनी हैं। हालांकि ऐसे जातक आराम तलब भी होते हैं और सुख सुविधाओं की तरफ ज्यादा तेजी से आकर्षित होते हैं। आप सुंदरता की सराहना करते हैं और ऐसे वाहन पसंद करते हैं जो आराम प्रदान करे। आपके व्यक्तित्व के आधार पर, मीन राशि के लिए भाग्यशाली वाहन का रंग सफेद, सुनहरा और पीला होगा। इससे अलावा आप केसरिया, रेड और ब्रॉन्ज कलर की गाड़ियां भी खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां पर दी गई सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, पत्रिका लेख में किए गए दावों की पुष्टी नहीं करता है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग