
फोटो स्रोत ( ChatGPT )
PM Modi देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस एक्सप्रेस-वे ( मुख्य रूप से एलिवेटेड फ्लाइओवर ) का उद्घाटन करने के लिए सहारनपुर पहुंच रहे हैं उस पर शनिवार शाम बड़ा हाद्सा हो गया। गैंस सिलेंडर से लदा ट्रक कार से टकरा गया। इसके बाद कई वाहन आपस में भिड़ गए। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ-साथ रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया।
इस दुर्घटना में कुछ लोगों को मामूली चोट आई लेकिन कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस दुर्घटना के बाद अब रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी रोड का उद्घाटन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को भी चूक नहीं चाहता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार आज सहारनपुर पहुंच जाएंगे। पीएम के कार्यक्रम से पहले सीएम इस रोड पर की गई तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले ही प्रशासन ने अब रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
यह दुर्घटना डाट कली मंदिर से पहले और गणेशपुर के बीच हुई। वाइल्डलाइफ कॉरिडोर यानी एलिवेटेड हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक और कर की आमने-सामने की टक्कर हो गई इसके बाद पीछे से आ रहे एक के बाद एक वाहन इन दोनों वाहनों से भिड़ गए। देखते ही देखते कई वाहन इस दुर्घटना की चपेट में आ गए। इनमें से करीब सात वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें सवार लोग भी घायल हुए लेकिन गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोटे नहीं आई। प्रशासन का कहना है कि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम और पुलिस कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को मदद के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा गया।
डायवर्जन के तहत अब जिन लोगों को मुजफ्फरनगर से देहरादून जाना है उन्हें रामपुर तिराहा से पुरकाजी मंगलौर और रुड़की होते हुए हरिद्वार जाना होगा। जो लोग मुजफ्फरनगर से देवबंद से या नागल से देहरादून जाना चाहते हैं उन्हें कोलकी बाईपास से गागलहेड़ी और फिर भगवानपुर जाना होगा। इसके बाद रुड़की जाना होगा और फिर हरिद्वार जा पाएंगे। जिन लोगों को सहारनपुर से देहरादून जाना है उन्हें गागलहेड़ी तिराहे से भगवानपुर के लिए प्रस्थान करना होगा। फिर रुड़की से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाएंगे। बेहट से या छुटमलपुर से अगर कोई देहरादून जाना चाहता है तो उसे बड़कला अंडरपास से भगवानपुर जाना होगा फिर रुड़की हरिद्वार और फिर देहरादून पहुंचेंगे। यमुनानगर से अगर किसी को देहरादून जाना है तो पोंटा साहिब मार्ग से जाना होगा। एलिवेटेड रोड के उद्घाटन की वजह से रविवार शाम 6:00 बजे से यह राइट डायवर्जेंट लागू हो गया था जो 14 अप्रैल के शाम 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसी के चलते देहरादून आने जाने वाले वाहनों के लिए यह रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
Published on:
13 Apr 2026 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
