
Delhi Assembly, ANI फोटो
Delhi Assembly Security Breach: देश की राजधानी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक यूपी नंबर की अज्ञात कार परिसर के भीतर जा घुसी। दोपहर के समय हुई इस घटना ने हाई-प्रोफाइल विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। एक तेज रफ्तार कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आगरा (UP 80) का बताया जा रहा है, अचानक विधानसभा के गेट संख्या-2 पर पहुंची। चालक ने सुरक्षा बैरियर की परवाह न करते हुए गेट को जोरदार टक्कर मारी और उसे तोड़ते हुए सीधे परिसर के भीतर दाखिल हो गया। अचानक हुई इस टक्कर से वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा में सबसे बड़ी चूक तब सामने आई जब आरोपी गाड़ी लेकर सीधे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ गया। घटना को अपनी आंखों से देखने वालों ने बताया कि आरोपी ने वहां एक गुलदस्ता भी रखा। यह हरकत जितनी हैरान करने वाली थी, उतनी ही संदेहास्पद भी क्योंकि वह प्रतिबंधित क्षेत्र में इतनी आसानी से पहुंचने में सफल रहा। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी अपनी कार समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद से पूरे विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे।
ताजा अपडेट के मुताबिक, आगरा रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक संदिग्ध कार दोपहर करीब 2:30 बजे दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 पर जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला तब सामने आया जब यह जानकारी मिली कि विधानसभा परिसर में जबरन दाखिल होने के बाद चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा। वहां उसने एक गुलदस्ता भी छोड़ा, जो इस पूरी घटना को और अधिक रहस्यमयी बना देता है। दिल्ली पुलिस ने इस दुस्साहस को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
06 Apr 2026 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
