18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागपुर जबरन धर्म परिवर्तन मामला: मध्य प्रदेश से मौलवी गिरफ्तार, वायुसेना अधिकारी की पत्नी को बंधक बनाकर निकाह कराने का आरोप

Air Force Officer Wife: नागपुर पुलिस ने वायुसेना अधिकारी की पत्नी के जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह मामले में वांछित मौलवी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। ब्लैकमेलिंग, हिप्नोटिज्म और कलमा पढ़वाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है।

2 min read
Google source verification
Nagpur Forced Conversion

वायुसेना अधिकारी की पत्नी को बंधक बनाकर निकाह कराने का आरोपी गिरफ्तार, फोटो सोर्स एक्स - @AvnishS76333303

Nagpur Forced Conversion: महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी के जबरन धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य मौलवी 'हजरत मौलाना' को नागपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले का मुख्य आरोपी अयाज मदारे और उसका साथी अमीन शेख पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तार मौलवी पर महिला का जबरन निकाह कराने और धर्म परिवर्तन कराने में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, 24 साल की पीड़िता, जो एक जो एक वायुसेना अधिकारी की पत्नी है, उनकी मुलाकात अपने पुराने सहपाठी अयाज मदारे से हुई थी। आरोप है कि 8 फरवरी 2025 को एक होटल में मुलाकात के दौरान अयाज ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके बाद महिला के बेहोश होने पर उसने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सामग्री वायरल करने और उसके पति को भेजने की धमकी देकर आरोपी ने कथित तौर पर 4 लाख रुपए वसूले तथा लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। इसी मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए मुख्य आरोपी और कथित जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था खौफनाक वीडियो

आपको बता दें कि हाल ही में इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने हर तरफ आक्रोश पैदा कर दिया। वीडियो में आरोपी अयाज मदारे रोती-बिलखती महिला का हाथ जबरन पकड़कर उर्दू में कलमा पढ़ता और उस पर फूंक मारता दिख रहा है। महिला लगातार हाथ छुड़ाने के लिए संघर्ष कर रही है और 'छोड़ो मुझे' की गुहार लगा रही है। पीड़िता का आरोप है कि इस कृत्य के बाद उसे 'धर्म परिवर्तित' घोषित कर दिया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अयाज अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कोई संदिग्ध तरल पदार्थ लाता था और उसे जबरन पिला देता था। इसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता था और दावा करता था कि यह 'हिप्नोटिज्म और काला जाद' है, जिसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म करता था।

मध्य प्रदेश से ऐसे जुड़ा तार

शिकायत के मुताबिक, 31 मई को अयाज और उसका सहयोगी अमीन शेख महिला को जबरन कलमेश्वर ले गए। वहां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव से आए तीसरे आरोपी हजरत मौलाना ने धार्मिक रीति-रिवाज कराए और महिला से जबरन 'कबूल है' कहलवाया। इसके बाद मौलवी ने घोषणा कर दी कि महिला का धर्म परिवर्तन हो चुका है और अयाज के साथ उसका 'निकाह' संपन्न हो गया है।

पुलिस की आगे की जांच

नागपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार मौलवी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस अब इस फर्जी निकाह का 'निकाहनामा' (विवाह प्रमाण पत्र) बरामद करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि क्या इस सिंडिकेट में कुछ और लोग भी शामिल हैं और क्या इसी तरह अन्य महिलाओं को भी शिकार बनाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है।